Category: हल्द्वानी

  • मदरसन झुका,,,,रिमझिम के परिवार को ₹6 लाख मुआवजा,नौकरी और शिक्षा..

    मदरसन झुका,,,,रिमझिम के परिवार को ₹6 लाख मुआवजा,नौकरी और शिक्षा..

    हल्द्वानी—  हल्दूचौड़ स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत युवती रिमझिम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला।

    इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार के समर्थन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, श्रमिक संगठन और सामाजिक लोग खुलकर सामने आए। हल्द्वानी मोर्चरी में पुलिस प्रशासन, मजिस्ट्रेट और कंपनी प्रबंधन की मौजूदगी में हुई वार्ता के बाद पीड़ित परिवार की कई अहम मांगों पर सहमति बनी।

    कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि किसी भी कर्मचारी की सुरक्षा के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने निष्पक्ष जांच, पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

    उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कंपनी में श्रमिक सुरक्षा, कार्यस्थल निगरानी और जवाबदेही को और मजबूत करना जरूरी है।

    हल्द्वानी मोर्चरी में लामाचौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और श्रमिकों की मौजूदगी में प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के साथ लंबी वार्ता हुई। कंपनी प्रबंधन ने परिवार की मांगों पर लिखित सहमति दी है।

    मदरसन प्रबंधन और श्रमिकों के बीच इन बातों पर बनी सहमति..

    मृतका की बहन को कंपनी में नौकरी देने पर सहमति।

    नाबालिग भाई को बालिग होने के बाद नौकरी देने का आश्वासन।

    परिवार को ₹6 लाख मुआवजा चार दिन के भीतर देने की बात।

    ESI, EPF और अन्य सरकारी प्रक्रियाएं एक सप्ताह में पूरी करने का आश्वासन।

    मृतका के छोटे भाई की डिप्लोमा या डिग्री शिक्षा का पूरा खर्च कंपनी द्वारा उठाने की सहमति।

    बताते चलें बीते रोज रिमझिम फैक्ट्री से बाहर निकलते समय अचानक गिर पड़ी थीं। कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों और श्रमिकों में भारी आक्रोश देखा गया।

  • षड्यंत्र की नही, स्वच्छ राजनीति करे कांग्रेस :- रुचि भट्ट,,,

    षड्यंत्र की नही, स्वच्छ राजनीति करे कांग्रेस :- रुचि भट्ट,,,

    हल्द्वानी—  भाजपा संभाग कार्यालय पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट ने कहा कि बदला लेने की सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई।

    निराधार घटना की आड़ में कांग्रेस, भाजपा संगठन और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है।उन्होंने चंपावत में 5 मई को सामने आए कथित दुष्कर्म प्रकरण को लेकर कांग्रेस बहुत गैरजिम्मेदाराना, असंवेदनशील और शर्मनाक व्यवहार कर रही है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच और प्रभावित बेटी के बयानों से अब शीशे की तरह साफ हो गया है कि पूरे मामले को बदले लेने की सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। जिसका राजनैतिक लाभ उठाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल और उनकी पार्टी नेताओं द्वारा भाजपा संगठन और सरकार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है वह कांग्रेस नेता है, जो लगातार अपने बयान बदल रहा है।

    जिस तरह वह अब प्रभावित बेटी पर ही आरोप लगा रहा हैं, वह साफ संकेत है कि चुनाव लड़ने की राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते यह सब षडयंत्र अंजाम दिया गया था।
    इस पूरे प्रकरण में दुष्प्रचार और झूठ फैलाने की भूमिका के मद्देनजर कांग्रेस को सार्वजनिक माफ़ी मांगनी चाहिए।

    उन्होंने इस पूरे प्रकरण में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद राजनैतिक हताशा में कांग्रेस पार्टी अब साजिशें रचने में जुटी हुई है।

    चम्पावत की यह घटना इसका शर्मनाक जीता जगता प्रमाण है। स्पष्ट हुआ है कि कैसे भाजपा कार्यकर्ता को एक झूठे और फर्जी घिनौने प्रकरण में फंसाने का प्रयास किया गया। बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के हमारे कार्यकर्ता और पार्टी को बदनाम करने में जुट गए।

    उन्होंने कहा, कांग्रेस का एकमात्र मकसद है, किसी भी तरह भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र की छवि को खराब किया जाए। ऐसा नहीं है कि कांग्रेस या उनके नेताओं द्वारा इस तरह का नकारात्मक और षड्यंत्रकारी प्रयास पहली बार किया गया हो।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की छवि खराब करने की ये सारी कोशिशें बताती हैं, यह संयोग नहीं सो है समझा प्रयोग है। इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह सब प्रदेश और मातृ शक्ति की छवि खराब होने की कीमत पर की जा रही हैं। फिलहाल राज्य की जनता सब देख रही है और 27 के चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर इसका राजनैतिक जवाब, कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके देगी

    वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है और शीघ्र इस घटनाक्रम के दोषी सभी नाम सामने आयेंगे। इस साजिश में जो भी शामिल होगा, उन पर निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज भाजपा ने महिलाओं को हर क्षेत्र में जो मान-सम्मान दिया है,

    उससे कांग्रेस पार्टी बौखला गई है और इसी कारण इस प्रकार की हरकतें की जा रही हैं। यह बिल्कुल भी शोभा नहीं देता। यदि राजनीति करनी है, तो साफ-सुथरी और मर्यादित राजनीति करनी चाहिए।

    प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट , दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा , जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती , प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी , प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भूमिका गोयल , प्रदेश सह सोशल मीडिया श्रुति तिवारी , कुमाऊँ सह संयोजक अल्का जीना , जिला महामंत्री, राशी जैन  आभा गोस्वामी, कामायनी जी की उपस्थिति रही

  • वीकेंड पर नैनीताल पुलिस सतर्क,,,,रौब झाड़ने वालों की आई शामत..

    वीकेंड पर नैनीताल पुलिस सतर्क,,,,रौब झाड़ने वालों की आई शामत..

    नैनीताल—-   वीकेंड पर बढ़ते पर्यटक दबाव और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। जिलेभर में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू और थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया,

    जिसमें काले शीशे, अवैध और भ्रामक नंबर प्लेट तथा नियम विरुद्ध मॉडिफिकेशन कर सड़कों पर रौब झाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।

    एसएसपी डा. मंजूनाथ TC के निर्देशन तथा एसपी जगदीश चंद्र एवं मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी और कालाढूंगी क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस टीमों ने मोर्चा संभाल लिया।

    पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील यातायात प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

    पुलिस द्वारा लगातार यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। काले शीशों वाली गाड़ियों पर पुलिस का शिकंजा अभियान के दौरान कई वाहनों की जांच की गई, जिनमें तीन वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई..

    24BH4047A कार – काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान UP14GQ9191 कार – काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान UP14GV0008 कार – काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • हल्द्वानी में बंद घरों पर रखते थे नजर,,, पुलिस ने दबोचा पूरा गैंग ,,, शातिरों के राज़ खुले,,,।

    हल्द्वानी में बंद घरों पर रखते थे नजर,,, पुलिस ने दबोचा पूरा गैंग ,,, शातिरों के राज़ खुले,,,।

    उत्तराखंड—   हल्द्वानी में चोरी की बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने सपेरों के एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग बंद घरों की रेकी कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ करता था।

    पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के जेवरात और कीमती सामान बरामद किए हैं।

    पूरे मामले का खुलासा करते हुए डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हाल ही में हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई थीं, जिनके बाद पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की।

    बंद घरों की करते थे रेकी, फिर करते थे चोरी

    पहला मामला 5 मई 2026 का है, जब हरिपुर मोतिया निवासी मनोज कुमार जोशी ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई कि उनके कोटाबाग जाने के दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।

    वहीं दूसरा मामला थाना मुखानी क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोरों ने घर का लॉक तोड़कर नकदी, घड़ी, हेलमेट और पायल चोरी कर ली थी।

    दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि हरिद्वार नंबर की बाइक पर घूम रहे कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे।

    बेल बाबा मंदिर के पास दबोचे गए आरोपी

    संयुक्त पुलिस टीम ने 9 मई 2026 को बेल बाबा मंदिर के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान _ प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप,, गुरविंदर,, रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु के रूप में हुई है।

    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरिद्वार में सपेरे का काम करते हैं और घूमने के बहाने नैनीताल आए थे। हल्द्वानी में होटल में रुकने के बाद उन्होंने बंद घरों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया।

    25 लाख के गहने और बर्तन बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान बरामद किया है। बरामद माल में हार, चैन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, पायल, चोकर, कमरबंद, बिछुवे सहित कई कीमती जेवर शामिल हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।

    पुलिस जांच में आरोपी गुरविंदर के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

    एसएसपी ने टीम को किया सम्मानित

    चोरी की घटनाओं का तेजी से खुलासा करने पर डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया।

    इस कार्रवाई में कोतवाली हल्द्वानी और थाना मुखानी की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की जांच जारी है।

  • मौसम बदलेगा करवट,,, नैनीताल समेत 8 जिलों में बारिश के आसार,,,,,,

    मौसम बदलेगा करवट,,, नैनीताल समेत 8 जिलों में बारिश के आसार,,,,,,

    उत्तराखंड—  पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है।

    मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार शनिवार को नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस होगी जबकि सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहेगा। अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम? 10 मई अधिकांश पर्वतीय जिलों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

    मौसम विभाग ने 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 11 मई उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 60 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं।

    चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। 12 मई पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

    मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग की सलाह तेज हवाओं, गर्जन और आकाशीय बिजली को देखते हुए लोगों से पार्वतीय और संवेदनशील क्षेत्र में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

  • महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन,,,, भाजपा सरकार का किया पुतला दहन,,,,,

    महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन,,,, भाजपा सरकार का किया पुतला दहन,,,,,

    हल्द्वानी—-  महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर सरकार पूरी तरह विफल  हो गई हैं,

    महिलाओं को अविलंब 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किए जाने, कमर्शियल गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम वापस लिए जाने तथा चंपावत में नाबालिग बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना एवं भाजपा नेता की कथित संलिप्तता के विरोध में आज हल्द्वानी महानगर महिला कांग्रेस द्वारा बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

    कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने किया।

    इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

    महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र एवं राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे करती हैं, वहीं दूसरी ओर महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने के मुद्दे पर लगातार टालमटोल किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद आज तक महिलाओं को उसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पाया है।

    यदि सरकार वास्तव में महिलाओं के अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर गंभीर है तो उसे बिना किसी देरी के महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करना चाहिए। मधु सांगूड़ी ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों के लगातार बढ़ते दामों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई ने आम जनता, छोटे व्यापारियों, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों की कमर तोड़ दी है।

    उन्होंने कहा कि रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर महिलाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

    महिला कांग्रेस बढ़े हुए गैस सिलेंडरों के दाम तत्काल वापस लेने की मांग करती है। उन्होंने चंपावत की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जब किसी नाबालिग बच्ची के साथ अपराध होता है और उसमें सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों के नाम सामने आते हैं, तब जनता का कानून व्यवस्था से विश्वास उठने लगता है।

    उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

    महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लगातार अनदेखी की गई तो संगठन पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन चलाने को बाध्य होगा।

    कार्यक्रम में पार्षद भागीरथी बिष्ट, मुन्नी जोशी, सविता गुरुरानी, कनक जीना, मुन्नी पंत, लता पांडे, गीता बहुगुणा, मीनाक्षी नयाल, शान्ति मेहता, पुष्पा कोरंगा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किरण मेहरा, दिनेश सांगूड़ी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

  • हल्द्वानी में नामी दुकानों की खुली पोल,,,, नानक स्वीट्स- ब्राउनीज़ से V मार्ट तक,, एक्सपायरी और गंदगी,,,, 13 लाख का जुर्माना,,,,

    हल्द्वानी में नामी दुकानों की खुली पोल,,,, नानक स्वीट्स- ब्राउनीज़ से V मार्ट तक,, एक्सपायरी और गंदगी,,,, 13 लाख का जुर्माना,,,,

    नैनीताल/हल्द्वानी—-   जनपद नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई ने कई नामी प्रतिष्ठानों की पोल खोल दी है।

    खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत चल रही सख्त कार्रवाई में प्रशासन ने अलग-अलग मामलों की सुनवाई के बाद करीब 13 लाख रुपये का अर्थदंड वसूल किया है।

    कार्रवाई के दायरे में मिठाई की दुकानों से लेकर रेस्टोरेंट, बेकरी, होटल और बड़े रिटेल प्रतिष्ठान तक शामिल रहे।

    अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों में गंदगी, बिना लाइसेंस कारोबार, एक्सपायरी सामग्री के इस्तेमाल, अधोमानक खोया और मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ बेचने जैसे गंभीर मामले सामने आए।

    प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सबसे चर्चित मामलों में नानक स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट पर अधोमानक खोया बेचने के आरोप में 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

    वहीं ब्राउनीज द बेक शॉप एंड कैफे में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री के इस्तेमाल और निर्माण स्थल पर गंदगी पाए जाने पर 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

    इसके अलावा सिंधी चौराहे स्थित जायसवाल स्वीट्स और फास्ट फूड प्रतिष्ठानों पर भी बड़ी कार्रवाई हुई। बिना लाइसेंस गंदगी में खाद्य निर्माण करने पर 1.25 लाख रुपये तक का जुर्माना ठोका गया। उत्तरांचल स्वीट्स पर अधोमानक खोया बनाने और बेचने के मामले में कार्रवाई हुई, जबकि कॉर्बेट एडवेंचर रिजॉर्ट पर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री के उपयोग का मामला सामने आया।

    कार्रवाई की जद में बड़े कारोबारी प्रतिष्ठान भी आए। [V-Mart Retail] पर मिथ्याछाप सूचना देने के मामले में 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

    वहीं मेरठ स्थित पंचवटी प्रयागशाला प्राइवेट लिमिटेड पर मिथ्याछाप खाद्य पदार्थों के निर्माण और बिक्री के आरोप में 1 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

    इन प्रतिष्ठानों पर हुई कार्रवाई मै० किमोबी एजेंसीज, नया बाजार तल्लीताल, नैनीताल बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार जुर्माना – ₹25,000 मै० जायसवाल स्वीट्स हाउस, सिंधी चौराहा, रामपुर रोड हल्द्वानी में गंदगी में खाद्य निर्माण पर जुर्माना – ₹50,000 मै० जायसवाल स्वीट्स एवं फास्ट फूड, सिंधी चौराहा, हल्द्वानी में बिना लाइसेंस गंदगी में खाद्य निर्माण पर जुर्माना – ₹1,25,000, नानक स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट में अधोमानक खोया बेचने का मामला _जुर्माना – ₹1,00,000 , ब्राउनीज द बेक शॉप एंड कैफे में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री से निर्माण और गंदगी पर जुर्माना – ₹80,000 , मै० जायसवाल, रामबाग कॉलोनी, मानपुर उत्तर हल्द्वानी गंदगी में खाद्य पदार्थ निर्माण पर जुर्माना ₹60,000, मै० जायसवाल स्वीट्स हाउस एवं फास्ट फूड, स्टैंडर्ड स्वीट्स के सामने, रामपुर रोड हल्द्वानी अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य निर्माण पर जुर्माना ₹75,000, उत्तरांचल स्वीट्स अधोमानक खोया निर्माण/भंडारण/विक्रय पर जुर्माना – ₹60,000, मै० न्यू बॉम्बे फूड प्रोडक्ट्स, आजाद नगर हल्द्वानी मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ निर्माण पर जुर्माना – ₹1,00,000, मैसर्स भाटिया होटल्स प्रा. लि., सातताल रोड भीमताल खाद्य मानकों के उल्लंघन पर जुर्माना – ₹80,000, पंचवटी प्रयागशाला प्रा. लि., मेरठ मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ निर्माण व बिक्री पर जुर्माना – ₹1,00,000, [V-Mart Retail]( हल्द्वानी मिथ्याछाप सूचना देने पर जुर्माना – ₹1,00,000 , कॉर्बेट एडवेंचर रिजॉर्ट एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री के उपयोग पर जुर्माना – ₹50,000, माधवी जनरल स्टोर, खैरना गरमपानी – एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री बेचने पर जुर्माना – ₹25,000, मै० आनंद गृह उद्योग, कालाढूंगी अधोमानक हल्दी पाउडर निर्माण व बिक्री पर जुर्माना – ₹25,000, मै० एस कुमार स्वीट्स एवं फास्ट फूड, सिंधी चौराहा हल्द्वानी बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार पर जुर्माना – ₹20,000,अन्य मामले – अधोमानक खोया निर्माण एवं बिक्री पर जुर्माना ₹40,000,.

    प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार बाजारों में सैंपलिंग और निरीक्षण अभियान चला रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि लोगों को सुरक्षित और मानक गुणवत्ता वाला खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जा सके।

    पूरे मामले में कुल 13 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया है, जो जनपद में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत हाल के समय की बड़ी कार्रवाइयों में गिना जा रहा है।

  • नैनीताल में गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई:– तीन आरोपी 6 माह के लिए जिला बदर,,,,,।

    नैनीताल में गुंडा एक्ट में बड़ी कार्रवाई:– तीन आरोपी 6 माह के लिए जिला बदर,,,,,।

    हल्द्वानी/नैनीताल—-  जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने तीन आरोपियों को ‘गुंडा’ घोषित कर उन्हें 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं।

    यह कार्रवाई उनके आपराधिक इतिहास और अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर की गई। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, रामनगर थाना क्षेत्र के फौजी कॉलोनी पूछड़ी निवासी इमरान पुत्र वकील के खिलाफ वर्ष 2021 से 2024 के बीच IPC और BNS की विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं।

    इनमें चोरी और अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित धाराएं शामिल हैं। वहीं, मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के दुत्कानेधार निवासी नवीन सिंह पुत्र चंदन सिंह पर वर्ष 2016 से 2021 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत तीन मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। इसके अलावा, रामनगर थाना क्षेत्र के मिश्रा घाट छोई निवासी केवल सिंह पुत्र मक्खन सिंह के खिलाफ वर्ष 2022 से 2025 के बीच आबकारी अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज हैं।

    अभियोजन पक्ष ने प्रशासन को बताया कि तीनों आरोपी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने तीनों को ‘गुंडा’ घोषित करते हुए 6 माह के लिए जनपद की सीमाओं से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

  • हल्द्वानी— 12 और स्कूलों को नोटिस,,,,,,,, अब तक 50 स्कूल प्रशासन के रडार पर,,,,।

    हल्द्वानी— 12 और स्कूलों को नोटिस,,,,,,,, अब तक 50 स्कूल प्रशासन के रडार पर,,,,।

    हल्द्वानी—   नैनीताल जिले में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने हल्द्वानी और आसपास के 12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

    इसके साथ ही अब तक पूरे जनपद में नोटिस पाने वाले निजी स्कूलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

    जांच में सामने आया कि कई निजी विद्यालय बच्चों पर एनसीईआरटी की जगह महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें थोप रहे थे। इतना ही नहीं, कुछ स्कूल अभिभावकों पर तय दुकानों से ही किताबें और सामग्री खरीदने का दबाव भी बना रहे थे।

    प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था अभिभावकों का आर्थिक शोषण है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    इन 12 स्कूलों को भेजा गया नोटिस वेदान्तंम इंटरनेशनल स्कूल, दमुवाढूंगा, चिल्ड्रन वैली पब्लिक स्कूल, बरेली रोड ,न्यू बाल संसार स्कूल, तीनपानी ,आरुष पब्लिक स्कूल, हाथीखाल, जी किड्स पब्लिक स्कूल, मल्ली बमौरी, काठगोदाम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल, लिटिल स्पार्कल एकेडमी, मोटाहल्दू ,मानस पब्लिक स्कूल, मानपुर वेस्ट, नेशनल पब्लिक स्कूल, कुसुमखेड़ा, श्री कृपा पब्लिक स्कूल , सेंट जॉर्ज स्कूल, आरटीओ रोड , समिट पब्लिक स्कूल, डहरिया,, नहीं माने तो मान्यता पर गिरेगी गाज।

    प्रशासन ने स्कूलों को 15 दिन के भीतर संशोधित पुस्तक सूची जारी करने,, एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता देने,,तय दुकानों की बाध्यता खत्म करने,,वेबसाइट पर फीस और पुस्तक सूची सार्वजनिक करने,,अतिरिक्त वसूली का समायोजन करने और अनावश्यक किताबों पर अभिभावकों को राहत देने के निर्देश दिए हैं।

    जिलाधिकारी के निर्देश पर विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच समितियां गठित कर दी गई हैं, जो 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगी।

    प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेशों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ मान्यता निलंबन, मान्यता निरस्तीकरण एवं कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई जैसे कठोर कदम उठाए जाएंगे।

  • सुप्रीम कोर्ट का बनभूलपुरा हिंसा मामले में बड़ा फैसला:- हाईकोर्ट का आदेश निरस्त,,,.

    सुप्रीम कोर्ट का बनभूलपुरा हिंसा मामले में बड़ा फैसला:- हाईकोर्ट का आदेश निरस्त,,,.

    नई दिल्ली/हल्द्वानी—   बनभूलपुरा हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा दी गई, डिफॉल्ट जमानत को निरस्त कर दिया है।

    शीर्ष अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट ने मामले के तथ्यों और कानूनी पहलुओं का सही मूल्यांकन नहीं किया।

    सुप्रीम कोर्ट ने जावेद सिद्दीकी और अरशद अयूब को मिली राहत खत्म करते हुए दोनों आरोपियों को दो सप्ताह के भीतर ट्रायल कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

    हालांकि अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी नियमित जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, यह मामला 8 फरवरी 2024 को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा, आगजनी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना से जुड़ा है।

    हिंसा के दौरान पुलिस थाने को भी निशाना बनाया गया था। मामले में यूएपीए समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी पर लापरवाही का आरोप सही नहीं है।

    अदालत ने माना कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच की गई थी। रिकॉर्ड में सामने आया कि 90 दिनों के भीतर 65 गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे, जबकि हाईकोर्ट ने केवल 12 गवाहों के आधार पर टिप्पणी की थी।

    कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपियों ने समय रहते निचली अदालत के आदेश को चुनौती नहीं दी। इस बीच जांच पूरी हो गई और चार्जशीट दाखिल कर दी गई, जिसके बाद डिफॉल्ट बेल का अधिकार स्वतः समाप्त हो गया।