Category: मनोरंजन

  • आयुक्त दीपक रावत ने किया पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ।

    आयुक्त दीपक रावत ने किया पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ।

    हल्द्वानी—-  आयुक्त/सचिव मा॰ मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने बुधवार को तरणताल मानसखण्ड खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, हल्द्वानी में 23वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 12 टीमों के प्रतिभागी एवं अधिकारी ने प्रतिभाग किया।

    आयुक्त ने कहा, “खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का संतुलित ढंग से सामना कर सकता है”।

    उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार की फिटनेस विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि उनकी ड्यूटीज़ अधिक परिश्रम और तनाव से जुड़ी होती हैं। यही ध्यान में रखते हुए  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  द्वारा ‘मिशन संवाद’ ऐप की शुरुआत की गई है,

    जो पुलिस बल की मानसिक सुदृढ़ता को प्राथमिकता देता है। यह पहल संवाद, सहानुभूति और सहयोग पर आधारित है तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    आयुक्त ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि तैराकी और क्रॉस कंट्री दोनों में इस बार नए रिकॉर्ड बनेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास खेल अवसंरचना विकसित हुई है, जिससे राज्य में खेल संस्कृति और इकोसिस्टम को नई दिशा मिली है।

    इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पी.एन. मीणा, कमांडेंट आईटीबीपी अनिल सिंह बिष्ट, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, नगर पंचायत अध्यक्ष लाकूऑं सुरेन्द्र लोटनी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा कत्यूरा आदि उपस्थित रहे।

    प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 1:00 बजे पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल ऋद्धिम अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा।

  • सड़क सुरक्षा और पॉल्युशन के प्रति जागरूकता के लिए की चित्रकला  प्रतियोगिता।

    सड़क सुरक्षा और पॉल्युशन के प्रति जागरूकता के लिए की चित्रकला प्रतियोगिता।

    देहरादून—  सड़क सुरक्षा एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज सी.एन.आई. गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड में छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा और वाहन प्रदूषण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से सुरक्षित यातायात, प्रदूषण नियंत्रण और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया।

    कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आर.एम. सिंह, अध्यापिका आशा जैकब गुरंग एवं श्रीमती कीर्ति गोयल की सक्रिय भागीदारी रही। सड़क सुरक्षा यातायात मित्र उमेश्वर सिंह रावत ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

    सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि –
    “बच्चों में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण जागरूकता की शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे आने वाले कल के जिम्मेदार चालक और नागरिक हैं। इस तरह की प्रतियोगिताएँ न केवल उनकी रचनात्मकता को सामने लाती हैं, बल्कि उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार भी बनाती हैं।”

    विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आर.एम. सिंह ने आरटीओ देहरादून के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि –
    “हम आभारी हैं कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा दी जा रही है। यह पहल छात्राओं को जीवनभर सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात का पालन करने के लिए प्रेरित करेगी।”

    चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर रचनात्मक चित्र प्रस्तुत किए, जिनमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का महत्व, मोबाइल के प्रयोग से बचाव, और वाहनों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम जैसे संदेश प्रमुख रूप से शामिल रहे।

  • उत्तराखंड के रमणीक स्थानों में होगी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, संजय मिश्रा रहेंगे लीड रोल में ,,, यह है ऑडिशन की तारीखें,,,।

    उत्तराखंड के रमणीक स्थानों में होगी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग, संजय मिश्रा रहेंगे लीड रोल में ,,, यह है ऑडिशन की तारीखें,,,।

    नैनीताल/हल्द्वानी—   उत्तराखंड की रमणीक और खूबसूरत वादियों में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग होने जा रही है।

    हिंदी सिनेमा में अपने दमदार अभिनय से खास पहचान बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता संजय मिश्रा इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने जा रहे हैं। साथ में अनुग्रह अग्निहोत्री भी अपने अभिनय का लोहा मनवाएंगे।

    फिल्म की कहानी का केंद्रबिंदु 5 और 7 साल के बच्चों पर आधारित है, जिसमें उनकी मासूमियत और जीवन की चुनौतियों को भावनात्मक अंदाज़ में दिखाया जाएगा।

    यह फिल्म पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म के निर्माता दीपक पांडे और ममता पांडे हैं,जबकि निर्देशन की कमान मुंबई के जाने-माने फिल्मकार प्रेम व्यास संभालेंगे, जो पहले भी कई पुरस्कार-विजेता फिल्में बना चुके हैं।

    इस प्रोजेक्ट से जुड़े असिस्टेंट डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री और राहुल मेहता भी अपनी भूमिका निभाएंगे प्रोडक्शन असिस्टेंट ऋषिका रहेंगी।

    ऑडिशन की तिथियां और स्थान—–
    निर्माताओं ने फिल्म से जुड़े कलाकारों के चयन के लिए तीन अलग-अलग शहरों में ऑडिशन की घोषणा की है। जो इस प्रकार हैं—–

    # रुद्रपुर :  18 सितंबर (गुरुवार) को एमिटी पब्लिक स्कूल में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

    # हल्द्वानी :  20 दिसंबर (शनिवार) को सेंट लॉरेंस सेकेंडरी स्कूल, देवल चौड़, खाम रामपुर रोड में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

    # देहरादून : 27 सितंबर (शनिवार) को ग्राफिक एरा कैंपस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

     

    फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी कहानी दो छोटे बच्चों (5 और 7 साल) पर केंद्रित होगी। कहानी में बच्चों की मासूम निगाहों से समाज की तस्वीर को दिखाया जाएगा। उनके संघर्ष, उनकी खुशियां और जीवन की छोटी-बड़ी चुनौतियां ही कथानक की धुरी होंगी।

    निर्माता दीपक पांडे का कहना है कि, “इस फिल्म के ज़रिए हम दर्शकों को संवेदनशील और पारिवारिक कहानी देंने का प्रयास करेंगे, जिसमें समाज और परिवार दोनों के लिए प्रेरणा होगी। उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और यहां का वातावरण फिल्म को अलग ही पहचान देगा।”

    डायरेक्टर प्रेम व्यास, जिन्होंने पहले कई पुरस्कार विजेता फिल्में बनाई हैं, इस प्रोजेक्ट को एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं। उनकी फिल्मों का अंदाज़ यथार्थपरक और संवेदनशील रहा है, जिससे दर्शकों तक गहरा संदेश पहुंचता है।

    साथ ही, असिस्टेंट डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री और राहुल मेहता फिल्म की रचनात्मकता और तकनीकी पहलुओं में अहम भूमिका निभाएंगे। एक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री  फिल्म में मुख्य भूमिका में रहेंगे।

    उत्तराखंड बीते कुछ वर्षों से फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। यहाँ की प्राकृतिक वादियां, झीलें, पहाड़ और ऐतिहासिक स्थल किसी भी फिल्म को वास्तविक और भव्य रूप देते हैं। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा फिल्म नीति और टैक्स छूट जैसी सुविधाओं ने भी निर्माताओं का ध्यान आकर्षित किया है।

    देहरादून, हल्द्वानी और रुद्रपुर में शूटिंग से स्थानीय स्तर पर न केवल नए कलाकारों को मंच मिलेगा बल्कि पर्यटन और रोज़गार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

    ऑडिशन की घोषणा के बाद रुद्रपुर, हल्द्वानी और देहरादून में स्थानीय कलाकारों और अभिभावकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। छोटे बच्चों के लिए रोल की उपलब्धता ने इस अवसर को और खास बना दिया है। कई थिएटर ग्रुप और एक्टिंग स्कूल अपने विद्यार्थियों को इन ऑडिशन में भाग लेने के लिए तैयार कर रहे हैं।

    फिल्म में लीड रोल निभाने जा रहे अभिनेता संजय मिश्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में आंखों देखी जैसी गंभीर फिल्मों से लेकर गोलमाल जैसी हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्मों तक हर तरह की भूमिकाओं को शानदार ढंग से निभाया है। उनकी मौजूदगी इस फिल्म का अधार हैं।

    निर्देशक प्रेम व्यास का कहना है कि, “संजय मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकार की मौजूदगी फिल्म को वास्तविक और गहराई से भर देगी। उनके साथ काम करना पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक है।”
    ऑडिशन के दौरान बच्चों और वयस्क कलाकारों दोनों की अभिनय क्षमता, संवाद कौशल और अभिव्यक्ति का मूल्यांकन किया जाएगा।

    बच्चों में मासूमियत और स्वाभाविकता पर ध्यान रहेगा, वहीं वयस्क कलाकारों में विभिन्न भावनाओं को व्यक्त करने की क्षमता देखी जाएगी।

    उत्तराखंड की वादियों में बनने जा रही यह फिल्म न केवल राज्य की सुंदरता को पर्दे पर दिखाएगी, बल्कि यहां के स्थानीय कलाकारों और बच्चों को भी बड़े मंच तक पहुंचाएगी।

     

    प्रोड्यूसर दीपक पांडे और ममता पांडे, डायरेक्टर प्रेम व्यास और उनकी टीम (अनुग्रह अग्निहोत्री और राहुल मेहता) के नेतृत्व में यह फिल्म समाज को एक बेहतर सामाजिक संदेश देने वाली होगी।

  • पानी में पराक्रम का रोमांच,,,, नैनीझील में स्विमिंग और कयाकिंग कॉम्पटीशन में उमड़ा जोश..।

    पानी में पराक्रम का रोमांच,,,, नैनीझील में स्विमिंग और कयाकिंग कॉम्पटीशन में उमड़ा जोश..।

    नैनीताल— उत्तराखण्ड की नैनीझील में स्विमिंग और कयाकिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर वृद्धों ने प्रतिभाग किया। बादलों भरे मौसम के बीच प्रतिभागियों में एक अलग सा जोश नज़र आया।

    नैनीताल की नैनीझील में आज सवेरे से ही नैनीताल एक्वेटिक एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन(नासा)की तरफ से अयोजित की गई।

    इसमें, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

    सबसे पहले पुरुष ओपन कयाकिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम मिथिलेश अधिकारी, द्वितीय आदित्य सिंह बिष्ट ‘गोलू’ और तृतीय श्रीनिक साह रहे। महिला ओपन कयाकिंग प्रतियोगिता में प्रथम मीमांशा, द्वितीय महिका और तृतीय कुमकुम धपोला रहीं।

    स्विमिंग प्रतियोगिता में कक्षा 8 तक, कक्षा 12 तक, 40 वर्ष और उससे ऊपर के प्रतिभागियों के लिए फ्री स्टाइल, ब्रैस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई और बैक स्ट्रोक की प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में हल्द्वानी, भीमताल, गौलापार, लालकुआं और काशीपुर समेत होस्ट नैनीताल के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

    इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के एएक्सएन रत्नेश सक्सेना, अंतराष्ट्रीय कयाक नयना अधिकारी, यशपाल रावत, धीरज बिष्ट, पवन बिष्ट, रोहित गर्ग, मनीष जोशी, सागर देवराडी, सरदार रवेल आदि मौजूद रहे।

  • दीपक पांडे के जन्मदिन पर ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की हुई स्थापना।

    दीपक पांडे के जन्मदिन पर ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन की हुई स्थापना।

    रुद्रपुर—-  समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन का आज स्थापना कर रहा है । जो की रोटरी क्लब में आयोजित किया गया।

    ड्रीम केयर फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा, स्वास्थ्य , महिलाओं के उत्थान और अन्य बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

    फाउंडेशन की स्थापना श्रीमती ममता पांडेय और दीपक पांडे द्वारा की गई है, जो लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य हर उस व्यक्ति तक मदद पहुँचाना है,जो अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है।” संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष पहल करेगा।

    दीपक पांडे ने बताया आज 25 अगस्त को उनका जन्मदिन भी है। और फाउंडेशन का स्थापना दिवस भी है इसी उपलक्ष्य पर दीपक पांडे और ममता ने आज के दिन अपनी आँखें दान करने का संकल्प लिया है। साथ ही बताया 13 अगस्त को ऑर्गन डे मनाया जाता है और कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज अपने ऑर्गन डोनेट कर रहे हैं जैसे अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, आर माधवन,आमिर खान, सलमान खान और सामाजिक लोगों से प्रेरित होकर हम भी अपनी आँखें डोनेट कर रहे हैं और समाज के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

    उन्होंने सभी से इस नेक कार्य के लिए सहयोग की अपील की।

    ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के पांच बार के विधायक तिलक राज बहेड़ के सुपुत्र रुद्रपुर के पार्षद सौरभ बहेड़ ने सबसे पहले ब्लड डोनेट किया और अपने आंखों को दान देने का रजिस्ट्रेशन किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

    ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के फाउंडर दीपक पांडे ने भी ब्लड डोनेट किया साथ ही 11और लोगों ने आज ब्लड डोनेट किया और सैकड़ो महिलाओं और बुजुर्गों लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में अपना बॉडी चैकअप कराया।

    ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर और दीपक पांडे ने जन्मदिन के अवसर पर ढाई सौ  जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन कराया ,

    ड्रीम्स केयर फाउंडेशन और दीपक पांडे को अपना सहयोग देने के लिए पहुंचे रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा , किच्छा के विधायक तिलक राज बहेड़, उनके सुपुत्र व पार्षद सौरभ बहेड़,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ,अजय शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित सिंगला, रोटरी क्लब चेयर पर्सन स्किल सेंटर के CA जय प्रकाश अग्रवाल,रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा, मनोज छाबड़ा, सेवक क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव और कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा,समाजसेवी हरविंदर चुग, समाजसेवी गोल्डी पंजाब,समाजसेवी नदीम जैदी ,दून एक्सप्रेस फिल्म के डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री ,ऑन फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल और जफर खान, आर्टिस्ट विजय गुप्ता, सुमित पांडे, हेम पांडे कई लोगों ने सहयोग दिया और जन्मदिन की बधाइयां प्रेषित की।

    ड्रीम्स केयर फाउंडेशन की टीम दीपशिखा फुलारा,हरीश पांडे,ऋषिका सिंह,शिवानी प्रजापति ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की और कार्यक्रम को सफल बनाया।

     

    दीपक पांडे ने बताया कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। फाउंडेशन ने जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों में सेवा परियोजनाएँ शुरू करने की घोषणा की।

    ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन और रोटरी क्लब में समाज के कई लोगों को जागरूक किया व ब्लड डोनेशन कैंप,निशुल्क स्वास्थ्य शिविर,बी.पी. टेस्ट,शुगर टेस्ट,हीमोग्लोबिन जाँच,पल्स जाँच ई.सी.जी.,नेत्र परीक्षण अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं पर परामर्श दिया। जिसमें नारायण हॉस्पिटल का बहुत बड़ा सहयोग मिला

    महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस पी मित्तल और समाजसेवी संदीप चावला ने जानकारी दी और सभी लोगों से अपील किया जो लोग सक्षम एवं स्वस्थ व्यक्ति हैं रक्तदान करेंगे तथा नेत्रदान एवं अंगदान के लिए जागरूकता और पंजीकरण भी कराया ।आई डोनेट और ऑर्गन डोनेट के बारे में लोगों को जागरूक किया।

  • उत्तराखंडी फिल्म “बोल्या काका” और “दून एक्सप्रेस” उत्तराखंड के साथ भारत के कई राज्य में जल्द होगी रिलीज – हेमंत पांडे।

    उत्तराखंडी फिल्म “बोल्या काका” और “दून एक्सप्रेस” उत्तराखंड के साथ भारत के कई राज्य में जल्द होगी रिलीज – हेमंत पांडे।

    हल्द्वानी—  उत्तराखंड में इन दिनों फिल्मों और वेब सीरीजों की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है।

    आज अपनी फ़िल्मों की प्रेस वार्ता के लिए हॉलीवुड एक्टर हेमंत पांडे हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठान होटल प्राइड मे पहुंचे ।

    हॉलिवुड एक्टर हेमंत पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सितंबर तक बोल्या काका और दून एक्सप्रेस फिल्म बहुत जल्दी उत्तराखंड के साथ-साथ भारत के कई और सिनेमा हॉल में रिलीज होने जा रही है।

    बोल्या काका फिल्म जी बी म्यूजिक ट्रेडिंग एंड सर्विस प्रोवाइडर के बैनर तले यह फिल्म बनी है। इसके प्रोड्यूसर प्रशांत कुमार और डायरेक्टर और स्टोरी राइटर शिव नारायण सिंह रावत  हैं ।

    हेमंत पांडे ने बताया डायरेक्टर शिव नारायण सिंह रावत को फिल्म इंडस्ट्री का 50 साल का अनुभव है उन्होंने बॉलीवुड,साउथ इंडियन और उत्तराखंड में फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत काम किया है।

    फिल्म में उनके को स्टार सुमन गौड़,विपिन सेमवाल, मोहित घिल्डियाल,शिवानी कुकरेती,अशोक नेगी, यशोदा जोशी,लक्ष्मी कुमोला, दिनेश बुराड़ी,उर्मिला कंडवाल,मातबर सिंह,भारत सिंह पिंडर आदि हैं फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर विनोद चौहान, गीतकार और कंपोजर द्रुपद लक्की फिल्म के एडिटर राजन अय्यर है।

    बोल्या काका( हेमंत पांडे) फिल्म में सूत्र धार के रूप में काम कर रहे हैं बोल्या काका फिल्म बनाने का मकसद उत्तराखंड की ज्वलंत समस्याओं को समाज और जनता के बीच में पहुंचाना एक ऐसे व्यक्ती के द्वारा जो स्वयं हमारे प्रदेश में रोहिंग्या घुसपैठियों का शिकार बने ।

    हेमंत पांडे ने बताया दून एक्सप्रेस फिल्म में भी उनका उत्तराखंड के पॉलिटिकल लीडर का एक अहम किरदार है। यह फिल्म उत्तराखंड की 10 साल की लड़की के संघर्ष और महिला सशक्तिकरण के ऊपर बनी है इसके प्रोड्यूसर दीपक पांडे और ममता पांडे है।

    एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जगजीवन कन्याल ,एसोसिएट प्रोड्यूसर R P घिल्डियाल हैं।फिल्म के राइटर और डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री हैं दून एक्सप्रेस में को एक्टर रितिका शर्मा,अनुग्रह अग्निहोत्री,अंकित परिहार,दीपक पांडे, संयोगिता ध्यानी,रिया शर्मा कई कलाकार है। कई सारे प्रोजेक्ट्स में इस समय उनका ध्यान केंद्रित है जो उनके आने वाले प्रोजेक्ट हैं

    डायरेक्टर शिव नारायण सिंह रावत ने बताया फिल्म को और उत्तराखंड भाषा को सुरक्षित करने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाना चाहिए

    हाल ही में बंगाल सरकार ने अपनी बंगला भाषा को सुरक्षित रखने के लिए बंगला भाषा में बनी फ़िल्मों को प्रदेश के में हर फिल्म थिएटर में एक सुरक्षित प्राइम टाइम शो दिया जाए, मैं चाहता हूं कि हमारी उत्तराखंड सरकार भी इसी तरह का कानून लागू करे , जिसे की हमारी बन रहीं उत्तराखण्डी फ़िल्मों को प्राइम टाइम में थिएटर में प्रदर्शित किया जाए..

    प्रधानमंत्री जी द्वारा Vocal for Local कि तर्ज़ पर उत्तराखंड की भाषाओं को सुरक्षित और संरक्षित रखने की और एक कदम अभी हाल में ही 15 अगस्त को हमारे देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने भी प्रादेशिक भाषाओं को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने की बात कही मेरे खयाल से हमारी उत्तराखंड की फ़िल्में जो कि हमारी प्रादेशिक भाषाओं में बनती है, उनको सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री  के Vocal for local संदेश के द्वारा हम अपनी लोकल प्रादेशिक भाषाओं को भी सुरक्षित और संरक्षित रख सकते हैं ।

    हमारे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी भी उत्तराखंड के हर सिनेमा हॉल पर प्राइम टाइम पर फिल्म का प्रीमियम लगवाए जिससे उत्तराखंड की संस्कृति का कलर को बढ़ावा मिल सके , और हमें उत्तराखंडायों को हमारा हक मिल सके जिससे हमारे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार तो मिलेगा उसे रोजगार के साथ एक नई पहचान भी मिलेगी।

    फिल्म दून एक्सप्रेस के प्रोड्यूसर दीपक पांडे ने बताया बोल्या काका फिल्म और उनके डायरेक्टर शिवनारायण सिंह रावत  से उनका विशेष लगाव है। बोल्या काका उत्तराखंड की सुपरहिट फिल्म बनेगी और उसके बाद बहुत ही जल्द उत्तराखंड के साथ-साथ भारत के कई राज्यों में‘ दून एक्सप्रेस’ फिल्म भी रिलीज होगी जो‘ पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन’ के बैनर तले बना रही है। प्रोड्यूसर दीपक पांडे ने बताया हम उत्तराखंडी होने के नाते उत्तराखंड की सभी फिल्मों को सहयोग व प्रमोट करेंगे।

    उत्तराखंड के प्रतिभावान प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हमसे जुड़कर हमारी टीम का सहयोग ले सकते है।हम उत्तराखंड की हर फिल्म के लिए भारत के हर सिनेमा हॉल तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे और उत्तराखंड की फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के खूबसूरत मंदिर,बड़े– बड़े हिमालय,पहाड़, नदियां,झरने,पेड़,पक्षी, खानपान, रहन-सहन,पहनावा,  संस्कृति और बोली भाषा को उत्तराखंड के
    साथ–साथ भारत के हर राज्य के कोने–कोने तक तक पहुंचने का कार्य मिलकर करेंगे।

    आज हॉलीवुडसाउथ,पंजाब, भोजपुरी, वेस्ट बंगाल की फिल्म इंड्रस्टी बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

    हमें उत्तराखंड सरकार मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का सपोर्ट मिला है अब यह मौका हमारे हाथ में है। हमें उत्तराखंड के हर उत्तराखंडी को जगाना है और उत्तराखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाना है और साथ ही उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री को भी आगे ले जाकर कई युवाओं को रोजगार दिलाना है।

    डायरेक्टर अनुग्रह अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने ‘दून एक्सप्रेस’ मूवी जो ‘पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस’ के बैनर तले और नई वेब सीरीज TALASH का निर्माण ON FILMS और Nithin Entertainment द्वारा किया जा रहा है।

    जिसके प्रोड्यूसर सोहेल आलम,जफर खान और भूषण छाबड़ा  है। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर दीपक पांडे है।

    अनुग्रह अग्निहोत्री दोनों फिल्मों के डायरेक्टर और लेखक के साथ दोनों ही फिल्मों में मुख्य किरदार में है।आज उत्तराखंड में फिल्म इंडस्ट्री को सरकार के द्वारा बढ़ावा मिल रहा है जिससे वे गदगद है और धामी सरकार को धन्यवाद देते हैं।

  • उत्तराखंड सरकार ने रक्षा बंधन पर दिया  बहनों को खास तोहफा।

    उत्तराखंड सरकार ने रक्षा बंधन पर दिया बहनों को खास तोहफा।

    देहरादून—-  रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

     

    9 अगस्त को सभी महिलाएं राज्य की रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

     

    उत्तराखंड परिवहन निगम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यात्रा पूरी तरह निशुल्क होगी और खर्च की भरपाई सरकार करेगी।

     

    परिचालकों को टिकट पर शून्य दर्ज कर रिपोर्ट मंडलीय कार्यालय को भेजनी होगी।

  • रुद्रपुर में हो रही वेब सीरीज़ “तलाश” की शूटिंग ,,, सीए जयप्रकाश के कार्यालय में हुआ महत्वपूर्ण दृश्य का फिल्मांकन।

    रुद्रपुर में हो रही वेब सीरीज़ “तलाश” की शूटिंग ,,, सीए जयप्रकाश के कार्यालय में हुआ महत्वपूर्ण दृश्य का फिल्मांकन।

    रुद्रपुर—- रुद्रपुर में इन दिनों वेब सीरीज़ “तलाश” की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। आज इस सीरीज़ का एक प्रमुख सीन शहर के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए जयप्रकाश अग्रवाल  के कार्यालय में फिल्माया गया।

    इस वेब सीरीज़ के लेखक एवं निर्देशक अनुग्रह अग्निहोत्री हैं, अनुग्रह अग्निहोत्री ने कई सारी फिल्मों में अपने लेखन से और अपने निर्देशन से चर्चा प्राप्त की है ।

    बहुत ही चर्चित फिल्म ‘दून एक्सप्रेस’में भी अनुग्रह ने अपने लेखन और अपने निर्देशन से और एक्टिंग से फिल्म को बहुत खूबसूरत आयाम दिया है जो की बहुत ही जल्दी दर्शकों के बीच में आने वाली है।

    नई वेब सीरीज तलाश का निर्माण ऑन फ़िल्म और नीतिन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है जिसके प्रोड्यूसर सोहेल आलम और भूषण छाबड़ा जी है।

    प्रोड्यूसर दीपक पांडे के प्रोडक्शन हाउस ‘पांडे एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शंस’ का सहयोग इस वेब सीरीज को मिल रहा है।रुद्रपुर और इसके आसपास की कई प्रमुख लोकेशनों पर इसकी शूटिंग की जा रही है।

    सीरीज़ के डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी जफर खान हैं,कैमरा असिस्टेंट – हरिओम,मेकअप आर्टिस्ट के रूप में मुंबई से संदीप यादव ,कोरियोग्राफर दिव्यांशु ठाकुर आदि हैं।वेब सीरीज के प्रमुख कलाकारों में शामिल हैं

    अनुग्रह अग्निहोत्री, भूषण छाबड़ा, रमजा खान, दीपक पांडे, रवि खन्ना, उज्ज्वल यादव, विजय गुप्ता, प्रकाश पांडे, हर्षित श्रीवास्तव, शनि पाल, नितिन कोली, प्रसंजीत, पूजा, वर्षा और एक्टर मारूफ फरीदी,साहबत हुसैन खान आदि कलाकार इसमे काम कर रहे है।

    यह वेब सीरीज़ शीघ्र ही दर्शकों के समक्ष विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रदर्शित की जाएगी।

    रुद्रपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह रचना न केवल शहर की प्रतिभाओं को उजागर करेगी, बल्कि स्थानीय पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का माध्यम भी बनेगी।

    बहुत जल्दी तलाश वेब सीरीज का सेकंड पार्ट भी  शुरू होगा,, जिसका ऑडिशन दिल्ली,देहरादून, हल्द्वानी और रुद्रपुर में होगा।

  • स्वीडन में आयोजित गोथिया कप में गर्व से लहराया भारत का झंडा।

    स्वीडन में आयोजित गोथिया कप में गर्व से लहराया भारत का झंडा।

    स्वीडन/कोटद्वार—  12 से 17 जुलाई तक चले इस प्रतिष्ठित अंतररास्ट्रीय टूर्नामेंट में स्पेशल ओलंपिक भारत की टीम ने पोलैंड, स्विट्जरलैंड, स्वीडन और लिथुआनिया के साथ चुनौतीपूर्ण मुकाबले खेले।

    अंततः फाइनल मैच में पोलैंड को हराकर भारत की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

    स्पेशल ओलंपिक भारत टीम के कोच कमल सिंह रावत को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।

    कोटद्वार फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दर्शन सिंह भंडारी, अरुण गोसाई, साहिल रावत ,जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, टोनी भाई ,सचिव सुनील रावत, उपाध्यक्ष हरीश वर्मा ,सिद्धार्थ उनियाल ,गोपाल जसोल, हीरा सिंह भंडारी ,पुष्पेंद्र सिंह नेगी, मनीष भट्ट, स्वर्गीय शशि धर भट्ट स्मृति संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण भट्ट ,अतुल भट्ट, स्टेडियम के कोच महेंद्र सिंह रावत, ऋतिक नेगी आदि ने कमल सिंह रावत की इस उपलब्धि पर उनको बहुत-बहुत बधाई दी है

  • धूमधाम से मनाया हरेला त्यौहार, किया वृहत वृक्षारोपण ।

    धूमधाम से मनाया हरेला त्यौहार, किया वृहत वृक्षारोपण ।

    हल्द्वानी— उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व हरेला को बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमे भाजपा की प्रदेश और जिले की टीमो ने बढ़चढ़ के भाग लिया।

    हल्द्वानी के देवलचौड़ बंदोबस्ती क्षेत्र में आज भाजपा के लोगो द्वारा बड़ी संख्या में फलदार वृक्षों का रोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन हमारी संस्कृति हैं और दायित्व भी। हम सभी को मिलकर प्राणी मात्र के कल्याण के लिए पेड़ लगाए और पर्यावरण का संरक्षण भी करे।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश और जिले के  पदाधिकारी उपस्थित रहे, तथा बड़ी संख्या में जनसमान्य की भागीदारी रही।

    इस कार्यक्रम में संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हल्द्वानी नगर निगम मेयर गजराज बिष्ट, निबर्तमान जिलापंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, मोहन पाठक, विन्देश गुप्ता, प्रकाश हरबोला, दिनेश खुल्बे, दिनेश आर्य, गीता ठाकुर, श्रुति तिवारी, कंचन उप्रेती, दिलीप नेगी, प्रतिभा जोशी, दीपा दरमवाल, रत्नेश शाह, कमल दुर्गापाल, भुवन आर्या, गंगा शाह, राजेन्द्र नेगी, शेखर पंत, भवान बिष्ठ, साकेत अग्रवाल, अलका जीना आदि लोग उपस्थित रहे।