Category: मनोरंजन

  • प्रदेशभर के वन क्षेत्र में ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जाएंः मुख्य सचिव  ,,, ईको टूरिज्म की गतिविधियों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाएं।

    प्रदेशभर के वन क्षेत्र में ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशी जाएंः मुख्य सचिव ,,, ईको टूरिज्म की गतिविधियों में सामुदायिक सहभागिता बढ़ाएं।

    देहरादून—  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में ईको टूरिज्म गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली।

     

     

    बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में ईको टूरिज्म के क्षेत्र में और संभावनाएं तलाशी जाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का अधिकतम भू-भाग वन क्षेत्र हैं, जो प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में सक्षम है। उन्होंने ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही इसमें सामुदायिक सहभागिता बढ़ाए जाने की भी बात कही।

     

     

    पर्वतारोहण एवं ट्रेकिंग की अनुमतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम किया जाए तैयार किया जाना चाहिए।

     

    मुख्य सचिव ने कहा कि सभी गतिविधियों को निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके, इसके लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाए और योजनाओं के कैलेंडर के अनुसार संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रकृति से बिना छेड़-छाड़ किए छोटे-छोटे प्रयासों से पारिस्थितिकी पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है।

     

     

    उन्होंने निर्देश दिए कि फॉरेस्ट वॉकिंग, नेचर ट्रेल जैसी गतिविधियों को बढ़ाया जाए। कहा कि पर्वतारोहण और ट्रेकिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने हेतु सिंगल विंडो सिस्टम में तैयार किया जाए, ताकि देश विदेश से सभी प्रकार की अनुमतियां एक बार आवेदन से प्राप्त हो सकें। उन्होंने वन विभाग को कैंपिंग साइट्स भी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

     

     

    फॉरेस्ट से सम्बन्धित गतिविधियों के लिए एकीकृत वेबसाइट की जाए तैयार—

     

    मुख्य सचिव ने पर्यटकों की संख्या एवं राजस्व के लक्ष्यों को बड़ा रखने के निर्देश दिए। कहा कि आने वाले समय में योजनाएं लक्ष्यों के अनुरूप बनाई जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अलग-अलग प्रभागों में अलग-अलग संचालित हो रही पर्यटन गतिविधियों अथवा योजनाओं के लिए अलग-अलग वेबसाइट्स के बजाय एक एकीकृत वेबसाइट तैयार की जाए, ताकि पर्यटकों को एक ही जगह पर सभी सभी पर्यटन गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी मिल सके।

     

     

    इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (वन पंचायत) श्री बी. पी. गुप्ता एवं प्रमुख वन संरक्षक श्री रंजन मिश्र, मुख्य वन संरक्षक श्री पी.के. पात्रो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • 27 मई को होगा जनपद पिथौरागढ़ के सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन।

    27 मई को होगा जनपद पिथौरागढ़ के सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन।

    पिथौरागढ़—   सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा सरकार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों के प्रचार प्रसार के दृष्टिगत गीत एवं नाट्य योजना के अन्तर्गत जिला सूचना कार्यालय के सांस्कृतिक दलों का ऑडिशन एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में प्रातः 10:00 बजे आगामी 27 मई को किया जायेगा।

     

     

    जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़ संतोष चंद ने बताया कि जनपद में निवासरत सांस्कृतिक दल लोकगीत, नाटक, नौटंकी, नुक्कड़ नाटक, भजन कब्बाली, जादू आदि विधाओं से दक्ष सांस्कृतिक दलो द्वारा जिला सूचना कार्यालय में आवेदन सभी वांछित अभिलेखों सहित उपलब्ध कराए गए है।

     

     

    श्री चंद ने बताया है कि जिला सूचना कार्यालय में पूर्व में 10 सांस्कृतिक दल विभिन्न विधाओं में पंजीकृत थे व 14 नए सांस्कृतिक दलों द्वारा विभाग में पंजीकरण किए जाने हेतु आवेदन इस कार्यालय को उपलब्ध कराए गए है।

     

     

    इस प्रकार कुल 24 सांस्कृतिक दलों द्वारा विभाग में पंजीकरण किए जाने हेतु आवेदन इस कार्यालय को प्राप्त हो चुके है। जिन्हें जांच कर पंजीकृत डाक से सूचना निदेशालय देहरादून को प्रेषित किया गया है।

  • हॉरर व मनोरंजन से भरपूर है शॉर्ट फिल्म वेटिंग चैप्टर -2।

    हॉरर व मनोरंजन से भरपूर है शॉर्ट फिल्म वेटिंग चैप्टर -2।

    लैंसडौन–  दिनांक 20 अप्रैल रविवार को अग्रवाल सिनेप्लेक्स लैंसडौन में शॉर्ट फिल्म वेटिंग के दूसरे भाग का भव्य स्क्रीनिंग अभ्युदय परिवार द्वारा आयोजित किया गया।

     

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , डॉ एस पी नैथानी, डॉ मनीषा अग्रवाल और विजय अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्जित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

     

    कार्यक्रम का सफल संचालन मीना अधिकारी ने किया ।फिल्म से जुड़े कलाकारों ने अपने किरदार के बारे में और फिल्म से जुड़े अनुभव के बारे में दर्शकों को बताया।

     

     

    लगभग 150 लोगों के उपस्थिति में सबसे पहले लघु फिल्म वेटिंग का पहला भाग दिखाया गया और उसके बाद दूसरे भाग की स्क्रीनिंग दिखाई गई।

     

    लघु फिल्म, लैंसडौन शहर के चर्चित रंगकर्मी व कलाकार प्रशांत थापा द्वारा लिखी व निर्देशित की गई है। उन्होंने बताया कि लैंसडौन कलाकारों का गढ़ है जहां सिनेमा से जुड़े इस प्रकार के प्रयास होते रहने चाहिए।

     

     

    अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा ने कहा कि सीमित साधनों व न्यूनतम आर्थिक खर्चे पर बनी ये लघु फिल्म एक नया व अनूठा प्रयास है।

     

     

    लघु फिल्म वेटिंग चैप्टर 2, श्रुतकीर्ति पिक्चर्स व शांति प्रेम होम स्टूडियो के बैनर तले 21 अप्रैल को ग्लोबली रिलीज़ की जाएगी जिसमें जय अग्रवाल, रितिक शाह, मनीष राणा, नीतिका, शैलेश, मीनू परिहार, रजनीश त्यागी व प्रशांत थापा ने काम किया है।

     

    कार्यक्रम में डॉ मनीषा अग्रवाल, विजय अग्रवाल, लता खंडेलवाल, महिपाल सिंह रावत, भावना वर्मा, प्रेम थापा आदि मौजूद रहे।

  • तराई ईस्ट डिवीजन,  उत्तराखंड में दुर्लभ फिशिंग कैट का बचाव और पुनर्वास।

    तराई ईस्ट डिवीजन, उत्तराखंड में दुर्लभ फिशिंग कैट का बचाव और पुनर्वास।

    सितारगंज—  एक उल्लेखनीय संरक्षण प्प प्रयास के तहत गंभीर रूप से संकटग्रस्त फिशिंग कैट को हल्द्वानी उत्तराखंड के तराई ईस्ट डिवीजन में गंभीर स्थिति में बचाया गया।

     

    यह प्रजाति जो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची के अंतर्गत सनरछित है, इस क्षेत्र में बहुत कम देखी जाती है।

     

    जिसके इस बचाओ अभियान का महत्व और भी बढ़ जाता है।

     

    बाराकोली सितारगंज रेंज के सतर्क कर्मचारियों द्वारा नियमित गश्त के दौरान एक संकटग्रस्त बिल्ली को देखा गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए इसके जीवित रहने  को सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए गए।

     

     

    इस बिल्ली को तुरंत एक विशेष चिकित्सा केंद्र में लाया गया, जहां इसे एक वन्यजीव के लिए समर्पित पशु चिकित्सको की पेशेवरों की टीम द्वारा आधुनिक चिकित्सा शैली के द्वारा देखभाल की गई।

     

     

    फ़िसिंग कैट के शकल पुनर्वास और इसके प्राकृतिक आवास में पुनः छोड़ने से क्षेत्र के वन और वन्यजीव विभागों के  समर्पित प्रयासों और अटूट प्रतिबद्धता को उजागर किया गया।

     

    इस इस अभियान में पश्चिम सर्कल के मुख्य वन संरक्षक तराई  ईस्ट के  प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) नैनीताल के प्रभारी बन अधिकारी (डीएफओ), चिकित्सा स्टाफ और  बाराकोली ,सितारगंज रेंज के कर्मियों का विशेष और महत्वपूर्ण योगदान रहा।

     

    फ़िसिंग कैट एक मध्यम आकार की जंगली बिल्ली होती है जो मुख्य रूप से। आर्द्रभूमि यानी वेटलैंड से जुड़ी होती है। भारत में  इस वन प्रजाति की उपस्थित मुख्य रूप से पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में दर्ज की गई है, जबकि उत्तराखंड जैसे राज्यों में इसकी उपस्थिति बहुत दुर्लभ मानी जाती है। और अब तक केवल कुछ ही बार इसका दस्तावेजी करण किया गया है।

     

    विशेष रूप से ग्रेटर कॉर्बेट लेंड स्केप में इस दुर्लभ प्रजाति का   फोटोग्राफिक प्रमाण अक्टूबर 2023 में दर्ज किया गया था।

     

    इससे पहले व्यापक सर्वेक्षणों के बावजूद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में इस प्रजाति को दर्ज नहीं किया गया। इससे इस खोज का महत्व और बढ़ जाता है।

     

    अंतरराष्ट्रीय। प्रकृति संरक्षण संघ (वीपीएन) ने फ़िसिंग कैट  को संकटग्रस्त  की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है । जो इस वन्यजीवों के लुप्त होने के उच्च जोखिम को इंगित करता है।

     

    इसके अस्तित्व के लिए सबसे बड़ा खतरा आर्द्ध भूमि का  विनाश, प्रदूषण और मानवीय अतिक्रमण के कारण इनके आवासों की हानि है ।

     

    एक सफल बचाव और पुनर्वास उत्तराखंड के वन और वन्य जीव प्राधिकरण की राज्य की समृद्ध व्यवस्था को संरक्षित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

     

    यह आर्द्रभूमि परिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के महत्व को भी उजागर करता है जो कि फ़िश कैट  और कई अन्य प्रजातियों के अस्तित्व के लिए आवश्यक है।

  • पोस्टर और रंगोली के द्वारा कैनवास और ज़मीन पर साहित्यिक सौन्दर्यबोध का हुआ प्रदर्शन,,,,,

    पोस्टर और रंगोली के द्वारा कैनवास और ज़मीन पर साहित्यिक सौन्दर्यबोध का हुआ प्रदर्शन,,,,,

    देहरादून— देहरादून के कन्या गुरुकुल परिसर में अंग्रेजी विभाग ने दृश्य संचार के माध्यम से रचनात्मक अभिव्यक्ति और अकादमिक शोध को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अप्रैल 01 & 02, 2025, को पोस्टर प्रस्तुति और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

     

     

    यह प्रतियोगिता विभिन्न शैक्षणिक विषयों के छात्रों के लिए खुली थी , जिसका उद्देश्य एक आकर्षक मंच को बढ़ावा देना था, जहाँ प्रतिभागी अपने साहित्यिक विश्लेषण और आलोचनात्मक विचारों को दृश्य रूप से सम्मोहक पोस्टर और रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत कर सकें।

     

     

    कार्यक्रम की शुरुआत विभाग की शोध छात्रा इशिता भट्ट के गर्मजोशी भरे स्वागत से हुई , जिन्होंने प्रतियोगिता के लक्ष्यों और अपेक्षाओं को संक्षेप में बताया। परिसर की समन्वयिका डॉ. हेमन पाठक ने प्रतिभागियों को अपने प्रेरक शब्दों से आशीर्वाद दिया।

     

     

    सभी प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों में अपने पोस्टर प्रस्तुत किए और रंगोली बनाई। दोनों गतिविधियों के निर्णायक मंडल में कंप्यूटर विज्ञान हिंदी अंग्रेजी ड्राइंग और संगीत विभाग के संकाय सदस्य शामिल थे। जिनमें प्रो. हेमन पाठक डॉ. निशा यादव और डॉ. रीना वर्मा डॉ. ममता यादव और डॉ. रचना पांडे शामिल थे ।

     

    जिन्होंने प्रत्येक प्रतिभागी को रचनात्मक प्रतिक्रिया प्रदान की। पोस्टरों में ब्रिटिश साहित्य के इतिहास साहित्यिक शब्दावली और आंदोलनों से लेकर साहित्यिक आलोचना तक के विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल थी।

     

    प्रतियोगिता का समापन शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पोस्टर और रंगोली को पुरस्कार प्रदान करने के साथ हुआ। विजेताओं का चयन उनकी समग्र प्रस्तुति रचनात्मकता और उनके ज्ञान की गहराई के आधार पर किया गया।

     

    पोस्टर के लिए एम.ए. से वैदेही आर्य और बी.ए. से चंद्रवाहिनी को प्रथम पुरस्कार मिला। सोनिया, ऋषिता आर्य, तान्या, आसमा और सिया को क्रमशः दूसरा, तीसरा और सांत्वना पुरस्कार मिला।

     

    रंगोली में काजल, इशिका और आकृति, आकांक्षा और आर्य दिव्यांशी को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला।

     

    आसमा, सिया और इशिका को स्वयंसेवक पुरस्कार मिले।

     

    सभी प्रतिभागियों को भागीदारी के प्रमाण पत्र दिए गए।तरनजीत कौर और कुलदीप कौर ने अपने ऊर्जावान पंजाबी नृत्य के साथ कार्यक्रम को और अधिक रोचकऔर रचनात्मक बना दिया।

     

    यह कार्यक्रम एक बड़ी सफलता साबित हुआ, जिसने न केवल रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित किया बल्कि प्रतिभागियों के साहित्यिक और प्रस्तुति कौशल को भी बढ़ाया।

     

    कार्यक्रम का समापन डॉ. रीना वर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी विभागों के सभी संकाय सदस्यों, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, को उनके समर्थन और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

  • कॉर्बेट नॅशनल पार्क में सैर सपाटा आज से हुआ महंगा,, जानिए क्या है दरें।

    कॉर्बेट नॅशनल पार्क में सैर सपाटा आज से हुआ महंगा,, जानिए क्या है दरें।

    रामनगर– आज से जिप्सी के किराए में 16 प्रतिशत की बृद्धि होने से कॉर्बेट में घूमने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 2021 के बाद करीब चार साल बीत जाने के बाद यह वृद्धि की गई हैं। बाघ और हाथियों के लिए प्रसिद्ध कॉर्बेट नॅशनल पार्क में देश – विदेश के पर्यटक पहुचते हैं।

    कॉर्बेट में संचालित जिप्सियों के किराये में वृद्धि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक को ध्यान में रखकर की गई हैं।

    कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के निर्देशक डॉ साकेत बडोला ने बताया कि  जिप्सियों का किराया पिछले चार सालोँ से नही बढ़ा था, तथा पिछले कई सालों से जिप्सी स्वामियों की मांग चल रहीं थी किराया बढाने की। उसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया हैं। जिसकु वजह से पर्यटकों से ज्यादा किराया नही ले सकेंगे।

    तय हुई दरें,,,,,,,

    विजरानी जोन——2700/ रुपये

    ढेला जोन———–3000/ रुपये

    झिरना जोन———3000/ रुपये

    दुर्गादेवी जोन——–3000/रुपये

    गर्जिया जोन——–3000/ रुपये

  • शहीद दिवस पर नीतू चौधरी को मिला आयरन लेडी का किताब।

    शहीद दिवस पर नीतू चौधरी को मिला आयरन लेडी का किताब।

    साहिबाबाद— शहीदी दिवस के इस अवसर पर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया , इसके बाद छात्रों और अध्यापिकाओं ने एक रैली निकालकर शहीदों के लिए जय घोष किया l

     

    शहीद दिवस के अवसर पर श्याम पार्क साहिबाबाद के आर्यन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल व रामकली प्यारेलाल जन सेवा पीठ द्वारा संहिता जनसहायक चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष नीतू चौधरी को सम्मान प्रतीक चिन्ह ,प्रमाण पत्र, पुस्तक और ₹1100 भेंट कर सम्मानित किया गया ।

     

    नीतू चौधरी ने बताया कि मैं धन्यवाद करना चाहूंगी श्री संजीव गॉड, आर्यन एकेडमी और सभी वरिष्ठ सम्मानित अतिथियों और व्यापार मंडल के सभी समाजसेवियों का जिन्होंने मेरे कार्य की सराहना की मुझे आयरन लेडी का खिताब दिया और मेरी जीवन के संघर्ष की कहानी बताकर सभी बच्चे अध्यापक व अन्य लोगों को मोटिवेशन दिया, जो जिंदगी में अपनी परेशानियों से हार मान लेते हैं ।

     

    परेशानियां हमें जीना सिखाती है ना कि हारना ,,,,
    इसलिए हमें हमेशा पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ बस आगे बढ़ते रहना चाहिए , देखियेगा एक दिन सफलता आपके कदम चूमेगी।
    इसीलिए परेशानियों को देखकर कभी रुकना नहीं है बस आगे बढ़ते रहना है बस चलते जाना  ही जिंदगी हैं।

  • इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा वूमेंस इंस्पिरेशन अवार्ड – 2025 का किया गया आयोजन।

    इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा वूमेंस इंस्पिरेशन अवार्ड – 2025 का किया गया आयोजन।

    जयपुर– जयपुर ,होटल रॉयल बाग, न्यू सांगानेर रोड में इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा वूमेंस इंस्पिरेशन अवार्ड – 2025 का आयोजन किया गया।

     

    कार्यक्रम का संचालन इंद्रलोक फाउंडेशन डायरेक्टर इंदिरा बंसल किया जिसमें बच्चों द्वारा नृत्य एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही साथ असहाय बालक – बालिकाओं को शिक्षा – सामग्री जैसे पुस्तक – पुस्तिकाएं ,पेंसिल, बैग इत्यादि प्रदान किए गए।

     

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ अपूर्वा सिंह, प्रदेश चुनाव समिति सदस्य.. प्रवक्ता भाजपा प्रदेश …अध्यक्ष महिला मोर्चा को इंद्रलोक फाउंडेशन की डायरेक्टर इंद्रा बंसल ने माला पहनकर सम्मानित किया।

     

    मुख्य तिथि डॉ अपूर्वा सिंह ने कार्यक्रम की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का जीवन बड़ा ही चुनौती पूर्ण है। कभी घर – परिवार को संभालने की चुनौतियां हैं, तो कभी बच्चों के भविष्य के लिए अपने सपनों का त्याग है। लेकिन फिर भी महिलाओं को वह पहचान नहीं मिल पाती जिसकी वह असली हकदार हैं।

     

    ऐसे में इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रम उनके सपनों में रंग भर देते हैं,और उन्हें स्वावलंबी एवं स्वाभिमानी बनने का बल प्रदान करते हैं। साथ ही साथ मुख्य अतिथि एवं इंद्रलोक फाउंडेशन के डायरेक्टर इंदिरा बंसल द्वारा महिलाओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित भी किया गया।

  • मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में होली का हुआ आयोजन।

    मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में होली का हुआ आयोजन।

    कोटद्वार— कोटद्वार के प्राइवेट बीएड कॉलेज मालिनी वैली कॉलेज आफ एजुकेशन में  होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

     

    कॉलेज की संगीत प्राध्यापिका नूतन कुकरेती के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं द्वारा होली गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए गए।

     

    शिवराजपुर, मोटाढाक की कीर्तन मंडली और मन्सार लोक कला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष राकेन्द्र सिंह रौथाण एवं उनकी टीम ने समारोह में अपनी भव्य प्रस्तुति से समां बांधा।

     

    मोटाढाक के निकटस्थ लोगों ने उत्सव में भाग किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

     

    कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यक्ष योगम्बर सिंह, प्राचार्या डॉ. संगीता नेगी, डॉ. प्रभा जोशी, डॉ. हेमलता नेगी, नीलम बिष्ट, रश्मि राणा, नूतन कुकरेती, बीना रावत, भूपेंद्र चौहान एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।

  • जमा होली का रंग, जमकर खेली पत्रकारों,नेताओं और अधिकारियों ने होली।

    जमा होली का रंग, जमकर खेली पत्रकारों,नेताओं और अधिकारियों ने होली।

    हल्द्वानी–हल्द्वानी के मधुवन बैंकेट हॉल में आज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

     

    जिसमें श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने मुख्य अतिथि के रुप शिरकत की।

     

    इस दौरान मुम्बई से आये टी सीरीज सिंगर हरेंद्र चौधरी और कुमाऊँनी गायिका बेबी प्रियंका ने अपने गानों से कार्यक्रम में समां बांधा , होली मिलन समारोह का संचालन सोहानी शर्मा ने किया।

     

     

    इस दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी, वही पत्रकारों के साथ नेता और अधिकारी भी होली के गीतों में झूमते नजर आए।

     

     

    कार्यक्रम में मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, कांग्रेस नेता ललित जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक घरबोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, श्रुति तिवारी भाजपा सोशल मीडिया, भाजपा नेता महेश शर्मा और अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने शिरकत की।

     

    इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए रंगो के पर्व होली को आपसी भाईचारे औरसौहार्द से मनाने की अपील की।

     

    इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, नगर महामंत्री नवीन सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार गणेश जोशी, दीपक अधिकारी, हर्ष रावत, राहुल सिंह दरमवाल, दीप बिष्ट बाबा, डॉ ए एन तिवारी, शोएब खान, अंशुल डांगी, दीप नेगी, मनोज आर्य, नागेश दुबे, वंदना आर्य, रक्षित टंडन, श्रुति तिवारी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।