Category: मनोरंजन

  • उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम एकजुट — मेयर विकास शर्मा ।

    उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन और नगर निगम एकजुट — मेयर विकास शर्मा ।

    रुद्रपुर—   ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन इंडिया (रजि.) द्वारा आयोजित होने वाले उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव का आयोजन आगामी 3, 4 एवं 5 फरवरी 2026 को गांधी पार्क, रुद्रपुर में किया जाएगा।

    इसी संदर्भ में फाउंडेशन की टीम ने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर  नितिन भदोरिया तथा एसडीएम  मनीष बिष्ट को औपचारिक ज्ञापन सौंपा।

    ज्ञापन सौंपने के दौरान रुद्रपुर के मेयर  विकास शर्मा, फाउंडर मेंबर दीपक पांडे, संस्था के उपाध्यक्ष दिलीप अधिकारी, सदस्य योगेश वर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    डीएम साहब ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड राज्य आंदोलन की रजत जयंती (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक जागरूकता और जनसहभागिता को एक मंच पर जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

    वहीं मेयर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर महोत्सव शहर की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन व फाउंडेशन मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करेंगे।

    महोत्सव में शहीद सैनिक परिवार सम्मान, आंदोलनकारी सम्मान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व पर्यावरण जागरूकता विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

  • ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन ने  रुद्रपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित ।

    ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन ने रुद्रपुर महोत्सव में मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित ।

    रुद्रपुर—   ड्रीमर्स केयर फाउंडेशन इंडिया (रजि.) द्वारा आगामी 3, 4 एवं 5 फरवरी 2026 को संपन्न होने वाले उत्तराखंड रुद्रपुर महोत्सव हेतु फाउंडेशन की टीम द्वारा  मुख्यमंत्री उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी  एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र-गोवा भगत सिंह कोश्यारी को औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।

    दोनों ने कार्यक्रम के उद्देश्य की सराहना करते हुए निमंत्रण को सौहार्दपूर्वक स्वीकार किया तथा महोत्सव में उपस्थिति दर्ज कराने का आश्वासन भी दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरायणी कौतिक की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने, शहीद परिवारों के सम्मान, पर्यावरण जागरूकता तथा महिला सशक्तिकरण हेतु ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

    उत्तराखंड की 25 वर्ष पूरे होने पर रजत महोत्सव के रूप में कार्यक्रम को आयोजित करने के उपलक्ष में एनजीओ के सदस्यों को बधाई दी।

    वहीं भगत सिंह कोश्यारी  ने कहा कि रुद्रपुर की सांस्कृतिक विरासत और जनभागीदारी, सदैव उत्तराखंड की पहचान रही है।

    कार्यक्रम की थीम उत्तराखंड के गौरव के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में,स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति, शहीद सैनिक परिवार सम्मान, आंदोलनकारियों के सम्मान, महिला सशक्तिकरण और एनवायरनमेंट अवेयरनेस पर आधारित रहेगी।

    निमंत्रण पत्र भेंट करने के दौरान रुद्रपुर के मेयर  विकास शर्मा, फाउंडेशन के फाउंडर मेंबर दीपक पांडे, संरक्षक कमलेंद्र सेमवाल, एवं मीडिया प्रबंधन प्रभारी मयंक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

  • वन्दे मातरम” गीत के 150 वर्ष — आँचल दुग्ध संघ ने गर्व से मनाया देशभक्ति का पर्व।

    वन्दे मातरम” गीत के 150 वर्ष — आँचल दुग्ध संघ ने गर्व से मनाया देशभक्ति का पर्व।

    लालकुआं—   देशभर में राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जहाँ पूरा देश देशभक्ति के रंग में सराबोर है, वहीं नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ ने भी इस ऐतिहासिक अवसर को हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया।

    संघ के प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित विशेष कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी , प्रसाशन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित संघ के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ “वन्दे मातरम” का सामूहिक गायन किया। पूरा वातावरण देशभक्ति, उत्साह और गर्व से गूंज उठा।

    इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि वन्दे मातरम यह हमारे राष्ट्र की आत्मा और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

    यह गीत हम सभी को देश की सेवा, एकता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज जब हम इस गीत के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहे हैं, यह अवसर हमें अपनी मातृभूमि के प्रति निष्ठा और सम्मान को पुनः जागृत करने का संदेश देता है।

    कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पणपूर्वक योगदान देने का संकल्प लिया। संघ परिवार ने “वन्दे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर परस्पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    वन्दे मातरम कार्यक्रम में प्रभारी पी०एंड०आई० सुभाष बाबू , प्रभारी एम०आई०एस० कमलेश कुमार, अवशीतन केंद्र प्रभारी कालाढूंगी शांति कोरंगा, महिला डेरी गीता ओझा, प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद दुम्का ,प्रभारी जेई दिनेश सिंह कुलेरा, लेखाकार धर्मेन्द्र कांडपाल , विजय चौहान ,विमल कुमार , रेखा बोरा, अंजू कांडपाल, रश्मि धामी, सुरेश चंद्र, दिनेश जोशी, बहादुर सिंह, राजू रैकवाल, लालसिंह बिष्ट, कृष्णानन्द बुंदियाल, नन्दकिशोर , सैफाली सम्भल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर पौड़ी में युवा महोत्सव का भव्य समापन।

    राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर पौड़ी में युवा महोत्सव का भव्य समापन।

    पौडी—-  राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में प्रेक्षागृह पौड़ी में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का भव्य समापन किया गया।

    इस अवसर पर विजेता युवा सांस्कृतिक दलों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त व नगर पालिका परिषद पौड़ी की अध्यक्षा हिमानी नेगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    नगर पालिकाध्यक्षा हिमानी नेगी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा महोत्सव जैसी सांस्कृतिक गतिविधियाँ हमारी लोकसंस्कृति को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी में सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी प्रबल करती हैं।

    उन्होंने कहा कि युवाओं में असीम ऊर्जा होती है, जिसे सही दिशा में प्रयोग कर समाज को नयी ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

    मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा समाज की रीढ़ हैं और उनकी सकारात्मक दिशा में भागीदारी से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

    ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।

    जिला स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता में यमकेश्वर की कशिश ने प्रथम, पौड़ी की कविता ने द्वितीय तथा पाबौ के श्रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में पोखड़ा ने प्रथम, जबकि खिर्सू ने द्वितीय एवं पौड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    इसी प्रकार लोकनृत्य प्रतियोगिता में पौड़ी ने प्रथम, खिर्सू ने द्वितीय और पोखड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

    इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह फोनिया, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसाईं, मनोज कुमार, आदेश बहुगुणा, महेश राठौर, नितीश शैलानी आदि उपस्थित थे।

  • नृत्य और गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने किया धमाल, यह रहे विजेता।

    नृत्य और गायन प्रतियोगिता में बच्चों ने किया धमाल, यह रहे विजेता।

    हल्द्वानी—  देवगिरी बैंकट हॉल, मुखानी में हल्द्वानी के डिवाइन स्पार्क डांस स्टूडियो ‎द्वारा प्रदेश के बच्चों में नृत्य व गायन की कला को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन ‎किया गया |

    इस प्रतियोगिता के ऑनलाइन औडिशन, अगस्त 2025 से प्रारम्भ हुए जिनमें हल्द्वानी, ‎नैनीताल, अल्मोड़ा, भीमताल, रुद्रपुर आदि विभिन्न जगहों के लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा ‎जिनमें से 80 बच्चे 02 नवम्बर को आयोजित फिनाले के लिए क्वालिफाई हुए |‎

    डिवाइन स्पार्क डांस स्टूडियो की संचालिका श्रीमती प्रियंका ने बताया कि नृत्य व गायन की विधाओं के ‎अंतर्गत तीन आयु श्रेणियों (सब जूनिअर, जूनिअर, व सीनिअर) में प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाई गयीं |

    ‎फिनाले तक पहुंचे सभी प्रतिभागियों को मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये गए तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय ‎स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को साथ में ट्राफी भी प्रदान की गयी |

    इसके अलावा प्रत्येक प्रतियोगिता में ‎स्टेट विनर भी घोषित किये गए जिन्हें मैडल, सर्टिफिकेट व ट्राफी के साथ चार हज़ार रुपयों का नकद ‎पुरस्कार भी प्रदान किया गया | इतना ही नहीं श्रीमती प्रियंका द्वारा नेशनल असोसिएसन फॉर ब्लाइंड, हल्द्वानी के ‎बच्चों हेतु यह मंच निशुल्क उपलब्ध करवाया गया |‎

    हल्द्वानी नगर निगम के मेयर  गजराज सिंह बिष्ट समारोह के मुख्य अतिथि रहे | साथ ही फिनाले ‎कार्यक्रम के दौरान इन्दर आर्या (कुमाउनी लोक गायक), ख़ुशी जोशी (कुमाउनी लोक गायिका), गीतिका जोशी (खंड शिक्षा अधिकारी, रामनगर), विमल पांडे (आर.टी.ओ. गढ़वाल ‎प्रांत), राशी जैन (बी.जे.पी. महिला मोर्चा अध्यक्ष, हल्द्वानी), वैदेही (बाल कलाकार), राकेश पनेरू आदि अनेक प्रख्यात एवं गणमान्य व्यक्तित्वों द्वारा अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई ‎गई |

    उस्ताद अभिषेक तिवारी (तबला आर्टिस्ट लखनऊ घराना) एवं जया पाठक (कथक नृतक),वीना तिवारी ‎‎(कुमाउनी लोक गायिका), द्वारा ‎फिनाले में निर्णायकों की भूमिका अदा की गयी |‎

     

    गायन के परिणाम  कुछ इस प्रकार रहे——–

    सब-जूनियर (शास्त्रीय)–
    प्रथम – मधुसूदन कोरंगा
    द्वितीय – रेयांश कफालत्या
    तृतीय – वेदश्री पंत

    सब-जूनियर (मिक्स)—
    प्रथम – पार्थ पांडे
    द्वितीय – स्वर्णा साह
    तृतीय – इशानी आर्या

    जूनियर (मिक्स)—
    प्रथम – माहि पांडे
    द्वितीय – जयेश जोशी
    तृतीय – यशवर्धन पंत

    सीनियर (मिक्स)—
    प्रथम – सृष्टि जोशी
    द्वितीय – भाविनी जोशी
    तृतीय – दिव्यांषा

    (समूह / युगल)–
    प्रथम – डुएट थ्योरी
    द्वितीय – सुर संगिनी
    तृतीय – डुएट सिंगिंग (NAB – नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड)

     

    राज्य स्तरीय विजेता – उद्यान———-

     

    नृत्य परिणाम :—-

    सब-जूनियर (शास्त्रीय)
    प्रथम – भूमिका
    द्वितीय – मान्वी गोस्वामी
    तृतीय – अर्नवी उषा

    सब-जूनियर (मिक्स डांस श्रेणी)—-
    प्रथम – पल्लवी पांडे
    द्वितीय – पारुल पानू
    तृतीय – त्रिशा

    जूनियर (मिक्स डांस श्रेणी)—–
    प्रथम – अनुश्री पांडे
    द्वितीय – सौरभ
    तृतीय – महिमा जोशी

    सीनियर (मिक्स डांस श्रेणी)—–
    प्रथम – भारती
    द्वितीय – अनुष्का कांडपाल
    तृतीय – हेमा द्योरी

    (युगल / समूह)—-
    प्रथम – बी.एस. रॉकर्स
    द्वितीय – डांस डायनामाइट
    तृतीय – नैब (डुएट)
    (नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड)

     

    राज्य स्तरीय विजेता – चाहना शाह रहे।

  • डिवाइन स्पार्क के कार्यक्रम में डॉन्स और गायन में प्रतिभागियों ने बिखेरा अपना जलवा।

    डिवाइन स्पार्क के कार्यक्रम में डॉन्स और गायन में प्रतिभागियों ने बिखेरा अपना जलवा।

    हल्द्वानी—-   देवगिरी बैंकट हॉल, मुखानी में हल्द्वानी के डिवाइन स्पार्क डांस स्टूडियो ‎द्वारा प्रदेश के बच्चों में नृत्य व गायन की कला को प्रोत्साहित करने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन ‎किया गया |

    इस प्रतियोगिता के ऑनलाइन औडिशन, अगस्त 2025 से प्रारम्भ हुए जिनमें हल्द्वानी, ‎नैनीताल, अल्मोड़ा, भीमताल, रुद्रपुर आदि विभिन्न जगहों के लगभग 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा ‎जिनमें से 80 बच्चे 02 नवम्बर को आयोजित फिनाले के लिए क्वालिफाई हुए |‎

    डिवाइन स्पार्क डांस स्टूडियो की संचालिका श्रीमती प्रियंका ने बताया कि नृत्य व गायन की विधाओं के ‎अंतर्गत तीन आयु श्रेणियों (सब जूनिअर, जूनिअर, व सीनिअर) में प्रतियोगिताएँ आयोजित करवाई गयीं |

    ‎फिनाले तक पहुंचे सभी प्रतिभागियों को मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये गए तथा प्रथम, द्वितीय व तृतीय ‎स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को साथ में ट्राफी भी प्रदान की गयी |

    इसके अलावा प्रत्येक प्रतियोगिता में ‎स्टेट विनर भी घोषित किये गए जिन्हें मैडल, सर्टिफिकेट व ट्राफी के साथ चार हज़ार रुपयों का नकद ‎पुरस्कार भी प्रदान किया गया |

    इतना ही नहीं श्रीमती प्रियंका द्वारा नेशनल असोसिएसन फॉर ब्लाइंड, हल्द्वानी के ‎बच्चों हेतु यह मंच निशुल्क उपलब्ध करवाया गया |‎

    हल्द्वानी नगर निगम के मेयर  गजराज सिंह बिष्ट समारोह के मुख्य अतिथि रहे, साथ ही फिनाले ‎कार्यक्रम के दौरान इन्दर आर्या (कुमाउनी लोक गायक), ख़ुशी जोशी (कुमाउनी लोक गायिका), वीना तिवारी ‎‎(कुमाउनी लोक गायिका), गीतिका जोशी (खंड शिक्षा अधिकारी, रामनगर), विमल पांडे (आर.टी.ओ. गढ़वाल ‎प्रांत), राशी जैन (बी.जे.पी. महिला मोर्चा अध्यक्ष, हल्द्वानी), वैदेही (बाल कलाकार), राकेश पनेरू आदि अनेक प्रख्यात एवं गणमान्य व्यक्तित्वों द्वारा अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई ‎गई |

    उस्ताद अभिषेक तिवारी (तबला आर्टिस्ट लखनऊ घराना) एवं जया पाठक (कथक नृतक) द्वारा ‎फिनाले में निर्णायकों की भूमिका अदा की गयी |‎प्रत्येक केटेगरी मे 1 2 3 विनर रहे।

  • महापौर ने गार्गी के तट पर किया दीपोत्सव।

    महापौर ने गार्गी के तट पर किया दीपोत्सव।

    काठगोदाम/हल्द्वानी—-  आज बूढ़ी दीपावली के पावन पर्व पर रानीबाग के गार्गी नदी तट पर महापौर गजराज बिष्ट के सानिध्य में दीपोत्सव मनाया गया।

    महापौर ने कहा कि जून माह से नगर निगम ने पावन गार्गी नदी के उत्थान के लिये आरती प्रारंभ की गयी है जो प्रतिदिन सायंकालीन आरती की जा रही है, आज उसी क्रम में बूढ़ी दीपावली के अवसर पर 551 दीप जलाकर दीपोत्सव बनाया गया।

    कार्यक्रम आयोजक श्सचिन साह ने महापौर गजराज बिष्ट की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि हम गार्गी नदी के तट पर समय समय पर विभिन्न आयोजन करने का कार्य कर इस धाम में अन्य स्थानों की तरह भव्य आरती का प्रयास करना चाहिए।

    कार्यक्रम में राज्य मंत्री  सुरेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष  नवीन भट्ट, पार्षद श्रीमती बबली वर्मा, श्रीमती तनुजा जोशी, श्रीमती हेमा भट्ट, मंडल अध्यक्ष  नीरज बिष्ट,  संदीप सनवाल, श्रीमती कंचन उप्रेती, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी, मंडल महामंत्री  मनोज रावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • नैनीताल – एलिट फेडरेशन कप के सेमीफाइनल में महिला बॉक्सरों ने दिखाया बाजुओं का दम।

    नैनीताल – एलिट फेडरेशन कप के सेमीफाइनल में महिला बॉक्सरों ने दिखाया बाजुओं का दम।

    नैनीताल—– ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में चल रहे एलीट वीमेन फैडरेशन कप बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आज खेले गए सेमी फाइनल में बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले।

    मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल ने खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया।

    मलीटल फ्लैट्स मैदान में आयोजित प्रतियोगिता आज सवेरे लगभग 11 बजे शुरू हुई। सेमी फाइनल मुकाबले खेल रहे खिलाड़ी वार्मअप करते दिखे। खेल जगत के लिए उपकरण बनाने वाली अग्रणी कंपनी लॉर्ड्स के स्वामी उदय चौधरी और वीरेंद्र थापर बॉक्सिंग को प्रमोट करने के लिए प्रतियोगिता में पहुंचे।

    उत्तराखण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव गोपाल खोलिया ने नगर पालिकाध्यक्ष सरस्वती खेतवाल को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह और भाजपा नेता अरविंद पड़ियार ने रिंग में प्रतिभागियों से हाथ मिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

    प्रतियोगिता में कड़े मुकलबे देखने को मिले जिसमें कुछ खिलाड़ी घायल भी हुए। उनके लिए मौके पर मौजूद बी.डी.पाण्डे चिकित्सालय की तरफ से मेडिकल टीम की सदस्य डॉ.अंजू तिवारी, डॉ.वैष्णवी आदि ने घायल बॉक्सरों का इलाज किया।

    रविवार सवेरे 9 बजे से होने वाले मुकाबलों में दस वेट कैटेगिरी में 20 खिलाड़ी जीत के लिए अपने बाजुओं के दम का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा धर्मवाल और विशिष्ठ अतिथि विधायक सरिता आर्य के अलावा एस.एस.पी. मंजूनाथ टी.सी.समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहेंगे।

    प्रतियोगिता के निर्णय में संतोष दत्ता, एन.के.भट्ट, एन.के.जोशी, जनार्धन वल्दिया, जितेंद्र कुमार शर्मा, गिरधारी सिंह, संतोषी गुरुरानी, जोगिंदर सौंन, जोगिंदर बोरा, धर्मेंद्र बोरा, डी.एस.जीना, विनोद तिवारी, तुषार जैसवाल, जगमोहन, आकाश विश्वास, मुकेश क्लॉसिया, अश्वनी थापा, नवजोत कौर, माया खुशवा, विभोर राजपूत आदि ने अहम भूमिका निभाई।

    प्रतियोगिता को सफल बनाने में ऊत्तराखण्ड बॉक्सिंग के जनक मुखर्जी निर्वाण, एसोसिएशन के महासचिव गोपाल खोलिया आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    साथ ही संचालन नवीन पांडेय, अजय कुमार और पुष्पा कार्की द्वारा किया गया। अब कल 2 नवंबर को प्रतियोगोता का फाइनल खेला जाना है।

  • रामनगर में देव उठायनी एकादशी पर किया तुलसी पूजन व श्रृंगार।

    रामनगर में देव उठायनी एकादशी पर किया तुलसी पूजन व श्रृंगार।

    रामनगर—-   भक्ति और श्रद्धा के माहौल में देव उठाहन एकादशी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

    इस अवसर पर नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल ने अपने निवास पर विधिवत रूप से तुलसी पूजन एवं श्रृंगार कार्यक्रम का आयोजन किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः भगवान विष्णु और माता तुलसी की आरती के साथ हुई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तुलसी माता का श्रृंगार किया गया — उन्हें लाल चुनरी, गहने, फूल-मालाओं और दीपों से सजाया गया। तुलसी चौरा को रंगोली और दीपों से आकर्षक रूप दिया गया, जिससे पूरा वातावरण दिव्यता से भर उठा।

    नेहा अग्रवाल ने बताया की तुलसी माता को बिंदी, चूड़ी, कंगन और सिंदूर अर्पित करते हुए विवाह स्वरूप पूजन किया जाता है

    आरती अग्रवाल ने बताया की पूजा के दौरान श्री हरि नाम संकीर्तन और भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    रश्मि अग्रवाल ने कहा कि “देव उठाहन एकादशी वह दिन है जब भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इस दिन तुलसी पूजन से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है।”

    इस अवसर पर नेहा अग्रवाल, आरती अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, खुसबू, पारुल, ममता, गौरी अग्रवाल, पारस अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मनु अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल आदि भक्तजनो ने कार्यक्रम मे सम्मलित होकर तुलसी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

    पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया और सभी भक्तों ने तुलसी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

  • आयुक्त दीपक रावत ने किया पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ।

    आयुक्त दीपक रावत ने किया पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ।

    हल्द्वानी—-  आयुक्त/सचिव मा॰ मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने बुधवार को तरणताल मानसखण्ड खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, हल्द्वानी में 23वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 12 टीमों के प्रतिभागी एवं अधिकारी ने प्रतिभाग किया।

    आयुक्त ने कहा, “खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का संतुलित ढंग से सामना कर सकता है”।

    उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार की फिटनेस विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि उनकी ड्यूटीज़ अधिक परिश्रम और तनाव से जुड़ी होती हैं। यही ध्यान में रखते हुए  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  द्वारा ‘मिशन संवाद’ ऐप की शुरुआत की गई है,

    जो पुलिस बल की मानसिक सुदृढ़ता को प्राथमिकता देता है। यह पहल संवाद, सहानुभूति और सहयोग पर आधारित है तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    आयुक्त ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि तैराकी और क्रॉस कंट्री दोनों में इस बार नए रिकॉर्ड बनेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास खेल अवसंरचना विकसित हुई है, जिससे राज्य में खेल संस्कृति और इकोसिस्टम को नई दिशा मिली है।

    इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पी.एन. मीणा, कमांडेंट आईटीबीपी अनिल सिंह बिष्ट, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, नगर पंचायत अध्यक्ष लाकूऑं सुरेन्द्र लोटनी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा कत्यूरा आदि उपस्थित रहे।

    प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर 2025 को अपराह्न 1:00 बजे पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल ऋद्धिम अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा।