Spread the love

ग़ाज़ियाबाद–, 28 अक्टूबर 2024 – फ्लैट ऑनर्स फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन इकाई ने सहायक पुलिस कमिश्नर महोदया, सिहानीगेट थाना, गाजियाबाद और आयुक्त नगर निगम, गाजियाबाद को एक पत्र लिखकर आशियाना पाम कोर्ट, आशियाना चौराहा, आशियाना सोसायटी के सामने शिव मंदिर, वी वी आई पी एसेट्स, संस्कार किड्स के आसपास की सड़कों पर अतिक्रमण और गंदगी की समस्या की ओर ध्यान दिलाया है।

 

 

इस पत्र में कहा गया है कि उक्त सड़कों पर टेंपो वालों का जमावड़ा, खोमचे, ठेलों और दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण, सड़कों पर गाड़ियों का बेतरतीब ढंग से खड़ा किया जाना सुरक्षित यातायात पर बड़ा प्रश्न चिन्ह है। इस कारण बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं और विद्यालय की छुट्टी के समय में अभिभावकों के साथ कभी भी किसी तरह की आकस्मिक खतरा हो सकता है।

 

 

इसके अलावा, इन सब के कारण चारों तरफ बदबू से भरा कूड़ा करकट भी फैला हुआ देखा जा सकता है और पेड़ पौधे जो रोड डिवाइडर के बीच में लगाए गए हैं वे भी असुरक्षित हो रहे हैं।

 

 

फ्लैट ऑनर्स फेडरेशन ऑफ गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन इकाई के अध्यक्ष राज कुमार त्यागी एवं महामंत्री कैप्टन गोपाल सिंह ने संयुक्त पत्र में सहायक पुलिस कमिश्नर महोदया श्रीमती पूनम मिश्रा जी, सिहानीगेट थाना स्थित कार्यालय में भेट के दौरान अनुरोध किया है कि वे इस समस्या का समाधान करें और सुरक्षित यातायात की व्यवस्था करें।

 

 

एसीपी श्रीमती पूनम मिश्रा जी ने फ्लैट ओनर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्होंने नन्द ग्राम थाने को कार्यवाही के लिए आदेशित कर दिया। एसीपी श्रीमती पूनम मिश्रा से मिलने वालों में अध्यक्ष राज कुमार त्यागी, महामंत्री गोपाल सिंह, वरिष्ठ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शरद सिंघल , महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डाo नीतिका शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार अग्रवाल, मीडिया सह प्रभारी सत्यप्रकाश भटनागर, संस्कार किड्स की संयोजिका अनुकृति गर्ग आदि प्रमुख उपस्थित रहे।।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला - स्टाफ नर्सो के वेतन की रिकवरी पर रोक,,,,।

Spread the love