Spread the love

ग़ाज़ियाबाद– राजनगर रेजीडेंसी, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में सेवा भारती, महानगर गाजियाबाद के सौजन्य से श्री अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित फ्री सैनेट्री पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

 

इस कार्यक्रम में 50 से अधिक वंचित परिवार की बहनों को उनकी आवश्यकतानुसार लगभग 125 मुफ्त सैनेट्री पैड वितरित किए गए। इसके अलावा, सेनेटरी पैड को इस्तमाल करने के फायदे और निस्तारण के बारे में भी बताया गया।

 

 

कार्यक्रम के अवसर पर सेवा भारती, महानगर गाजियाबाद के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति के साथ साथ श्री अग्रवाल सेवा समिति, राजनगर एक्सटेंशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम के संयोजक मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेणुका गुप्ता, टीम लीडर, रैनी अग्रवाल और निधि सिंघल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Spread the love