Spread the love

लखनऊ—  उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

अलग-अलग हादसों में अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक 101 लोगों की मौत हो गयी है।जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सबसे ज्यादा असर वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर मंडल में देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकान और टीन शेड उड़ गए, वहीं किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। कई सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा और बिजली आपूर्ति घंटों ठप रही।

आंधी का असर रेलवे संचालन पर भी पड़ा। दिल्ली-हावड़ा रूट करीब डेढ़ घंटे बाधित रहा, जबकि प्रयागराज-जौनपुर रेलखंड पर पेड़ गिरने से ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई। करीब 22 ट्रेनें प्रभावित हुईं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर राहत और मुआवजा पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

You missed