Spread the love

देहरादून–  आगनबाड़ी कार्यकर्ती/ सेविका /मिनी कर्मचारी संगठन, उत्तराखंड, की प्रदेश एवं जिला कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में निदेशालय मे विभागीय अधिकारीयों से मुलाक़ात हुई ।

 

जिसमें  मुख्यमंत्री के ओ एस डी  इंदरजीत कढ़ाकोटी , निदेशक  प्रंशात आर्य , उपनिदेशक  विक्रम सिंह ,डी पो ओ  मोहित चौधरी , डी पी ओ उदय प्रताप सिंह , सी डी पी ओ नीतू फ्लोरिया  एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे ।

 

 

जिसमें काफी विचार एव अपनी मागों को मानदेय बढ़ोतरी को लेकर संगठन ने अपनी बात को रखा, संगठन अपनी बात पर अड़े रहने पर निदेशक महोदय द्वारा राज्य सरकार से 140 रुपए की बढ़ोतरी को लेकर विभागीयस्तर से प्रस्ताव तैयार कर माननीय मंत्री जी के सामने प्रस्तुत करने का प्रस्ताव रखा गया  हैं।

 

जिसमें अप्रैल के पहले हफ्ते में  मंत्री जी से मुलाकात का विभाग के माध्यम से  रखा जायेगा ,  दूसरी बात मानदेय जे&के के तहत मानदेय बढ़ोतरी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा ।

 

 

इस बात का भी प्रस्ताव रखा गया सुपरवाइजर की अप्रैल में वैकेंसी निकालने का  प्रस्ताव रखा  जाएगा। आंगनवाड़ी में पद खाली होने पर उसी केन्द्र की सहायिका को उसकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार सीनियरिटी के हिसाब से रखा जाएगा। इसका भी प्रस्ताव पारित किया और पोषण ट्रैक्टर पर विभाग द्वारा ही सैमसंग के फोन एव विभागीय से ही 1 साल का रिचार्ज किए जाने को लेकर बात पर सहमति बनी । फोन पर छोटी मोटी दिक्कत आने पर कोई भी मानदेय नहीं काटा जाएगा ,इस बात को लेकर सहमति बनी।

See also  19 बिंदुओं पर होगा निजी स्कूलों और कोचिंग सेंटर का सेफ्टी ऑडिट,,,, डीएम ने दिए सख्त निर्देश।

 

 

अन्य विभागों द्वारा जो काम लिया जाता है उसका जो भी पैसा हमको नहीं मिल पाता है उसको विभाग द्वारा  एकत्रित कर हमको एक मुस्त धनराशि देने की बात पर सगठन ने हामी भरी , किसी भी विभाग का काम करने से पहले हमें सचिव द्वारा लिखित पत्र प्रेषित करने का भी आश्वासन मिला।


Spread the love