कोटद्वार—   परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होकर लौट रहे दो युवकों की स्कूटी को कौड़िया तिराहे पर एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बेस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

गुरुवार रात लकड़ी पड़ाव निवासी अरमान अपने परिचित पटेल मार्ग निवासी सुल्तान के साथ स्कूटी से बिजनौर जिले के टांडा से लौट रहा था। दोनों वहां एक परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे।

Advertisement
Advertisement

कोटद्वार पहुंचने पर कौड़िया तिराहे के समीप एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान अरमान ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अरमान के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिससे काफी रक्तस्राव हुआ। वहीं, सुल्तान के पैर में चोट आई है और उसका उपचार चल रहा है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक मामले में मृतक के स्वजन की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

Advertisement

You missed