Spread the love

भीमताल–  ओखलकांडा ब्लॉक के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मोटर मार्ग पर चमोली के पास स्थित बसौटीया पुल के जीर्णोद्धार के लिए 61 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

लोहे में जंग लगने के कारण पुल कमजोर हो गया था और भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान हादसे का खतरा बना रहता था। ग्रामीणों ने पुल के पुनर्निर्माण की मांग मंत्री राम सिंह कैड़ा के सामने रखी थी, जिसके बाद उन्होंने शासन से धनराशि स्वीकृत कराई।

पुल का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी वाहनों की आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी और गांवों का संपर्क भी सुरक्षित बना रहेगा।

इसी दौरान मंत्री कैड़ा ने स्युड़ा, बड़ेत, भनपोखा, पतलोट और खनस्यूं समेत कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को फोन कर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

ग्रामीणों ने पुल के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत कराने पर मंत्री कैड़ा का आभार जताया।


Spread the love