हल्द्वानी—   राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आज आंगनबाड़ी केन्द्र, कमलुवागांजा मेहता में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

आंगनबाड़ी केन्द्र में पोषण जागरूकता कार्यक्रम,,, राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने किया आयोजन,,,।

कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग के शिक्षकों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, धात्री महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा अभिभावकों को जंक फूड के अत्यधिक सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

उन्हें पैकेज्ड एवं अत्यधिक नमक, चीनी और वसा युक्त खाद्य पदार्थों के स्थान पर स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया गया।

पेम्फलेट एवं सामग्री वितरण-
महिलाओं तथा कार्यकर्ताओं को संतुलित आहार, धात्री महिला का भोजन, बालिका के लिए उत्तम पोषण, विटामिन-ए, शिशु और छोटे बच्चों का आहार, एनीमिया, माहवारी स्वच्छता, गर्भावस्था के दौरान देखरेख, नवजात शिशु देखभाल, टीकाकरण, डेंगू-मलेरिया, टीबी, स्वच्छ जल एवं व्यक्तिगत स्वच्छता विषयों पर पेम्फलेट वितरित किए गए।

विश्वविद्यालय द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के लिए शिक्षाप्रद पोस्टर एवं खेल सामग्री तथा लाभार्थियों को सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।

यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा की निदेशक *प्रो. मंजरी अग्रवाल* के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने समुदाय स्तर पर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग से *डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. प्रीति बोरा, श्रीमती मोनिका द्विवेदी तथा डॉ. ज्योति जोशी* और आंगनबाड़ी केन्द्र प्रभारी *श्रीमती नीमा रुवाली* व सहायिका *श्रीमती बबीता* उपस्थित रहीं।

You missed