Spread the love

हल्द्वानी–  रक्षाबंधन के अवसर पर SSP NAINITAL की पीआरओ हेमा ऐठानी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ही नहीं, बल्कि रक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का भी प्रतीक है।

नैनीताल पुलिस इसी भावना के अनुरूप जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा भी SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

रक्षा सूत्र बांधते हुए ब्रह्माकुमारी बहनों ने पुलिस कर्मियों के प्रति स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। वहीं पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी इस आत्मीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

SSP ने कहा कि जनसेवा एवं जनसुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और पुलिस पर उसका विश्वास और मजबूत हो, इसके लिए नैनीताल पुलिस पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।

SSP ने समस्त जनपदवासियों से रक्षाबंधन का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की कामना की।


Spread the love

You missed