Spread the love

हल्द्वानी—   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 29 अगस्त को नैनीताल जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका हल्द्वानी में कई कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे गौलापार स्टेडियम हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां भूमि-पूजन/शिलान्यास और राष्ट्रीय खेल दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद सीएम धामी ITDC फॉर्च्यून, हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे आनंद बाग और मुखानी के साउथ एन्क्लेव में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम करीब 4:40 बजे FTI हैलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।


Spread the love

You missed