नैनीताल— बड़े वीकेंड पर कैंचीधाम में उमड़ी भारी भीड़ के बीच नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभाला।
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सटीक रणनीति और खुद ग्राउंड पर मॉनिटरिंग से व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रही। लगभग 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए।

पुलिस की मुख्य व्यवस्थाएं:
– सुबह 4 बजे से विशेष डायवर्जन प्लान लागू, अल्मोड़ा-गरमपानी की ओर से आने वाले ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया
– निर्धारित पार्किंग से शटल बस और टैक्सी से श्रद्धालुओं को धाम तक पहुंचाया गया और दर्शन के बाद सुरक्षित एग्जिट
– स्थिति के अनुसार टू-लेन संचालन से वाहनों का फ्लो बनाए रखा, एग्जिट ट्रैफिक पर विशेष फोकस
– SP क्राइम/ट्रैफिक, SP सिटी हल्द्वानी, SP संचार, COs, थाना/चौकी प्रभारी, TI, CPU, PAC और होमगार्ड प्रमुख स्थानों पर तैनात रहे
इससे पहले पुलिस ने काठगोदाम-हल्द्वानी टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर डायवर्जन और पार्किंग प्लान की जानकारी दी थी।
सुगम दर्शन और जाम-मुक्त व्यवस्था को लेकर श्रद्धालुओं ने नैनीताल पुलिस की सराहना की।
