बनबसा— भारत-नेपाल सीमा पर पहली बार हुई कैबिनेट बैठक में CM धामी की अध्यक्षता में 24 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

सबसे बड़ा फैसला – नजूल भूमि:
खटीमा, बनबसा समेत पूरे प्रदेश में नजूल भूमि को नियमित करने के लिए अभियान चलेगा। लंबे समय से इंतजार कर रहे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
युवाओं के लिए 200 करोड़ का स्किल प्लान:
उच्च शिक्षा विभाग के जरिए स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी, 1 लाख से ज्यादा छात्रों को रोजगारपरक स्किल डिप्लोमा कराया जाएगा।
अन्य बड़े फैसले:
– पहाड़ में कुक्कुट पालन को बढ़ावा – DBT से सब्सिडी, 2000 लाभार्थियों को फायदा
– पशुपालन, डेयरी, मत्स्य विभाग के लिए एक महानिदेशक का पद मंजूर
– समूह क, ख, ग के कर्मचारियों को संपत्ति का ब्योरा देना अनिवार्य, आचरण नियमों में संशोधन
– निजी विश्वविद्यालय अब 10 एकड़ की जगह 20 हजार वर्ग मीटर में बन सकेंगे, 5 करोड़ गारंटी फंड की शर्त खत्म
– डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, TDC के लिए 66 करोड़ का पैकेज
– नरेंद्रनगर में सब-रजिस्ट्रार ऑफिस, वन भूमि मामलों के लिए PMU और नोडल अधिकारी तैनात होंगे
