हल्द्वानी—   तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में आज सवर्ण शक्ति संगठन द्वारा एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि और महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई।

हल्द्वानी में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह,,, UGC के नए नियम को वापस लेने की मांग,,।

सत्याग्रह के दौरान वक्ताओं ने UGC के नए नियमों को लेकर विरोध जताया।

संगठन के अध्यक्ष भुवन भट्ट ने कहा कि 2 अक्टूबर उत्तराखंड के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन है। रामपुर तिराहा में राज्य के लिए बलिदान दिया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार UGC जैसे कानून लाकर भेदभाव कर रही है।

विशाल शर्मा ने कहा कि यह लड़ाई व्यवस्था के खिलाफ है। UGC का नया नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य पर असर डालेगा। उन्होंने UGC रोल बैक की मांग की।

तेज सिंह कार्की ने कहा कि भर्ती घोटालों से लेकर UGC तक कई मुद्दों पर युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से मांग रखी जा रही है, नहीं तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में फैलेगा।

सत्याग्रह में अमित चौहान, मुकेश रघुवंशी, प्रकाश शर्मा, हयात सिंह रावत, हरीश कांडपाल, पूरन भट्ट, सीमा बत्रा, दीप्ति गुरुरानी, प्रभा खनका सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे और UGC नियम वापस लेने के नारे लगाए।

You missed