Spread the love

काशीपुर—-   IIM काशीपुर में प्रमुख मैनेजमेंट कॉन्क्लेव ‘दिशा 2026’ का सफल आयोजन हुआ। इसमें देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों के विशेषज्ञों ने कहा कि 2030 तक AI से 9 करोड़ नौकरियां प्रभावित होंगी, लेकिन 17 करोड़ नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

सम्मेलन में नीनओपल इंक, BNY, PIP ग्लोबल, HT मीडिया, DS ग्रुप, वेदांता, मेकमायट्रिप और अदाणी ग्रुप के सीनियर लीडर्स ने हिस्सा लिया।

मंथन के मुख्य बिंदु –

– ध्रुव चौधरी (नीनओपल इंक): कहा, क्रॉस-फंक्शनल लर्निंग जरूरी है, AI नौकरियां छीनेगा नहीं, नए अवसर बनाएगा।
– करिश्मा सिंगला (BNY): आज टेक्नोलॉजी के साथ डोमेन एक्सपर्ट होना जरूरी है, लीडर में जिज्ञासा सबसे जरूरी।
– स्वाति शारदा (HT मीडिया): AI सिर्फ टेक नहीं, ये पीपुल्स मूवमेंट है, ये लर्निंग कर्व को नए सिरे से डिजाइन करेगा।
– *लराहुल अग्रवाल (मेकमायट्रिप): हम व्यवधान को अवसर मानते हैं, कोविड में भी हमने यही किया।

विशेषज्ञों ने कहा कि कंपनियों को अब पारंपरिक मॉडल बदलने होंगे, डेटा और AI को अपनाना होगा और ग्रामीण बाजार व ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग जैसे नए क्षेत्रों में निवेश करना होगा।


Spread the love