Spread the love

हल्द्वानी—  आज परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों के द्वारा चैकिंग अभियान में 69 वाहनों के चालान किये और टैक्सी , ऑटो व बाइक सहित 3 वाहन को सीज किया ।

सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन  जितेंदर संगवान, परिवहन कर अधिकारी श्रीमती अपराजिता पांडे ,परिवहन निरीक्षक आरसी पवार,  गिरीश कांडपाल , नंदन रावत के द्वारा हल्द्वानी, नैनीताल, कालादूंगी, कुसुमखेड़ा, नगर निगम-नवाबीरोड आदि मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया  गया।

जिसमें मोटरसाइकिल, कार,‌ टैक्सी ,मैक्सी, भार वाहन , बस, ऑटो, ई रिक्शा आदि वाहनों की चैकिंग करते हुए परमिट शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट, टैक्स, ओवरलोडिंग, फिटनेस, नो पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग , निर्धारित वर्दी न पहनना आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

चेकिंग अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक  चंदन सुपयाल, अनिल कार्की, चंदन ढैला,  अरविंद हयांकि,  गोधन सिंह,  मो०दानिश प्रवर्तन चालक , महेंद्र कुमार,  सूर्य प्रकाश आदि सम्मिलित रहे।


Spread the love

You missed