
बाजपुर— समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार अरविंद यादव, राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी पार्टी (मुलायम सिंह यूथ), निवासी बाजपुर को विधानसभा गदरपुर एवं लोकसभा नैनीताल का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने अरविंद यादव को पूरी लोकसभा नैनीताल क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा विधानसभा गदरपुर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी मजबूती के साथ करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
इस नियुक्ति से क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

