
नैनीताल— नेशनल चाइल्ड एंड वुमन डेवलपमेंट काउंसिल (NCWDC) द्वारा उत्तराखंड में राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।
यह समारोह उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष भवानी बिष्ट के नेतृत्व में आयोजित हुआ, कार्यक्रम का मार्गदर्शन अंतरराष्ट्रीय पद्मन लीजेंड प्रो. डॉ. बिरेन दवे द्वारा किया गया।
भवानी बिष्ट के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि एकेडमी की संचालिका एवं मानपुर पश्चिम की पार्षद भागीरथी देवी उपस्थित रहीं। साथ ही महिला विंग की महासचिव दीप्ति चौपाल भी उपस्थित रही।
भागीरथी देवी , दीप्ति चौपाल एवं भवानी बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता (Menstrual Hygiene) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूकता के संदेश दिए गए, जिसे उपस्थित लोगों ने गंभीरता से सुना और सराहा।
इस समारोह का मुख्य उद्देश्य एनसीडब्ल्यूडीसी से जुड़े सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करना रहा। विशेष रूप से बाल एवं महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों को पहचान देते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर निम्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया,
एम्मा साहनी, पूनम नेगी, कविता भकुनी, अनीता नेगी, ममता त्रिपाठी पांडेय, जानकी कोरंगा, दीप्ति गोस्वामी, नीमा बिष्ट एवं मीनाक्षी आदि।
समारोह में न केवल उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में संगठन की मजबूत प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया गया।
