
हल्द्वानी— दिनांक 23.06.25 को कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्रान्तर्गत प्रेमपुर लोशज्ञानी रोड बिड़ला स्कूल के पास हुई गोली काण्ड की घटना के संबंध में थाना हल्द्वानी पर एक एफआईआर दर्ज हुई थी।
उक्त मामले में प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रकाश चन्द्र, एस0पी0 सिटी हल्द्वानी को टीम गठित कर घटना का अनावरण करने तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये ।
एस0पी0 सिटी द्वारा नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संदिग्धों के ठिकानों में दबिश देकर, पूछताछ एवं सुरागरसी करते हुए घटना से जुडे सैकडों सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया ।
टीम द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से घटना में शामिल अभियुक्तों की तस्दीक करते हुए मुख्य अभियुक्त रोहित मंडोला उर्फ राज मंडोला पुत्र भूपेंद्र सिंह मंडोला निवासी हरिपुर लालमणि गन्ना सेंटर हल्द्वानी जिला नैनीताल सहित कुल 7 अभियुक्तों को बेलबाबा मंदिर से आगे वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया तथा मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल अवैध बरामद की गयी ।
बरामदगी का विवरण में 1 अदद पिस्टल अवैध दो मैगजीन एक जिंदा कारतूस अभियुक्त से घटनास्थल से बरामदगी 1 खोखा व 1 जिन्दा कारतूस हुआ।
ग्रिफ्तार अभियुक्त रोहित मंडोला उर्फ राजा मंडोला उम्र 21 वर्ष पुत्र भूपेन्द्र सिंह मंडोला नि0 हरीपुर लालमणि निवाड थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, प्रियांशु बिष्ट उर्फ हन्नु बिष्ट उम्र 19 वर्ष पुत्र श्री हीरा बिष्ट नि0 ग्राम करायल जौलासाल थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, विशाल बिष्ट उम्र 23 वर्ष पुत्र भीम सिंह बिष्ट नि0 करायल जौलासाल हल्द्वानी नैनीताल, जीवन बिष्ट उम्र 19वर्ष पुत्र हरीश सिंह बिष्ट नि0 छडैल सुयाल हिमालयन कालौनी थाना मुखानी हल्द्वानी, उज्जवल परगाई उम्र 24 वर्ष पुत्र नन्दन सिंह परगाई नि0 जीतपुर नेगी थाना हल्द्वानी नैनीताल, अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू उम्र 22 वर्ष पुत्र स्व0 खुशाल सिंह रंगवाल नि0 हल्दूपोखरा नायक थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, संदीप कुमार उम्र 19वर्ष पुत्र नन्द किशोर नि0 देवलचौड थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल वारदात में शामिल थे।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त उज्जवल परगाई , अभियुक्त रोहित मण्डोला , अभियुक्त विशाल बिश्ट, अभियुक्त संदीप का रहा है।
