Spread the love

हल्द्वानी— प्रान्तीय नगर उद्योग व्यापार मंडल एवं काव्य रत्नम रेलवे बाजार हल्द्वानी में श्रीमती कल्पना वाष्णेय की स्मृति मे आयोजित कार्यक्रम मे विगत वर्ष उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित संस्कृत परीक्षा की तालिका मे उच्च दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को श्रीमती कल्पना वार्ष्णेय स्मृति सम्मान पत्र तथा अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह ने कहा कि पुरे विश्व मे संस्कृत भाषा का अपना अलग महत्व है जिसकी व्याख्या करना अपने आप मे एक कठिन कार्य है विधार्थी संस्कृत भाषा के इस महत्व को हर इंसान को देनिक जीवन मे उपयोग करने मे मदद करे और संस्कृत को विश्व की उच्च पटल पर पहुचाये।

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर गोपाल दत्त त्रिपाठी ने कहा कि हमें संस्कृत के साथ साथ अन्य प्रतिस्पर्धात्मक क्रियाओं पर भी परिश्रम करना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक और प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कृत विद्यालयों के विकास के लिए सरकार को ठोस कदम उठाकर कटिबद्ध रहना होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी और प्रख्यात कवि अशोक वार्ष्णेय ने कहा कि इस वर्ष हम प्रादेशिक स्तर पर विद्यालयों में व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजन करा कर विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाना होगा।

कार्यक्रम मे प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता और डॉक्टर नवीन चन्द्र बेलवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन छात्रों ने परीक्षा मे उच्च स्थान प्राप्त किया है उसमे उनके समस्त गुरुजन की भूमिका अग्रणी है अतः छात्रों के साथ साथ गुरुजन भी बधाई के पात्र है ।

See also  स्कूटी रपटी,,, दो लड़कियां सड़क से नीचे खाई में गिरी,एक कि मौत और दूसरी हुई घायल,,।

मनोजकुमार पाण्डेय ने सभी आगुन्तकों का अभिवादन कर मंचासीन अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मोहित जोशी ने किया।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से नवीन वर्मा ,राजीव अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता भोलानाथ केसरवानी, लोकेश वार्ष्णेय, हृदयेश गुप्ता ,गौरांग वार्ष्णेय, अरूणा अग्रवाल, राम बाबू, बबीता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, जानकी त्रिपाठी,रजनी बेलवाल, तृप्ति वार्ष्णेय, पावनी वार्ष्णेय ,डॉक्टर कैलाश सनवाल, डॉक्टर भारत भूषण पांडे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।


Spread the love

You missed