Spread the love

हल्द्वानी—  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी शहर के मिनी स्टेडियम से शहीद पार्क तक निकलने वाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में पहुंचे।

जहां तिरंगा लेकर हजारों लोगों के साथ सीएम ने इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

यह यात्रा हाल ही में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित की जा रही है।

भारतीय सेना जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे के साथ शुरू हुई इस यात्रा में स्कूली बच्चों, एन सी सी और युवाओं व पूर्व सैनिक सहित देश भक्ति में लीन हजारों लोग ने भाग लिया।

यह यात्रा शहीद पार्क तक गई, जहां उत्तराखंड के वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।


Spread the love

You missed