भीमताल-आज भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल की जिला पदाधिकारी के बैठक हरसिखर होटल में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी ने की कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली जी व जिला महामंत्री नवीन भट्ट जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट जी ने कहा के हमारे जिले में बहुत प्रभावशाली योजनाएं आयी है जिसे हमें जन जन तक पहुंचाना है जिसे हमने जनता के पटल पर रखना है और प्रत्येक बूथ तक योजनाओं का लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा,
गांव चलो अभियान, दीवार लेखन कार्यक्रम, युवा मोर्चा के कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा,नव मतदाता सम्मेलन, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन,एस सी एसटी ओबीसी वर्ग सम्मेलन, जन प्रतिनिधि सम्मेलन, बूथ सम्मेलन, महिला मोर्चा सम्मेलन , लखपति दीदी, बूथ टोली सम्मेलन, भूतपूर्व सैनिक व वरिष्ठ लोगों की सूची तैयार करना खिलाड़ियों की सूची आदि, धर्म गुरूओ की सूची, आदि योजनाएं में हमें और हमारे जिले के प्रत्येक पदाधिकारियों को इन समझ कर बैठकों के माध्यम से जनता तक लाभ पहुंचाना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, प्रतिभा जोशी, मंत्री नितिन राणा, विनीत अग्रवाल, बहादुर नदगली, योगेश रजवार, कमल पाण्डे, मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, विनोद मेहरा,सोसल मीडिया संजय पाण्डे, आदि लोग मौजूद रहे ।।
