उत्तराखंड– देहरादून में राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया। कार्यक्रम स्थल पर अचानक एक लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए CMI अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने उनकी मौत की पुष्टि की है।
इस दर्दनाक घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस खबर को अपडेट किया जा रहा है
