Spread the love

नैनीताल—  एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दीपावली पर्व के मद्देनजर आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सभी थानों को सख्त निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र व सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के निर्देशन में, एसओजी व लालकुआं पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान अवंतिका पुल (उत्तरी छोर) से एक सेंट्रो कार (UP14BE-3059) में सवार तीन तस्करों को कुल 350 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए इंजेक्शन में 175 बुप्रेनोर्फिन व 175 एविल वायल शामिल हैं।

गिरफ्तार तस्कर—–

1.सकलेन पुत्र अब्दुल खालिद (नूरी नगर, बहेड़ी, उ.प्र.)
2.मोहम्मद फरमान पुत्र एजाज अहमद (तलपुरा, बहेड़ी, उ.प्र.)
3.मोहम्मद कैफ पुत्र सरताज (लाईनपार, बहेड़ी, उ.प्र.)

तस्करों ने पूछताछ में बताया कि यह नशीले इंजेक्शन हर्षित निवासी कुहाड़ापीर, बरेली से खरीदे गए थे। हर्षित के खिलाफ भी NDPS एक्ट की धारा-29 के तहत जांच की जा रही है।

बरामदगी—-

175 बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन
175 एविल वायल
सेंट्रो कार (UP14BE-3059)

गिरफ्तारी टीम में  प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा, एसओजी प्रभारी राजेश जोशी, उ.नि. शंकर नयाल (हल्दुचौड़ चौकी प्रभारी) समेत एसओजी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।


Spread the love