Spread the love

हल्द्वानी— अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने समाज मे विशेष उपलब्धिया रखने वाली विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओ को सम्मानित किया

 

शनिवार को भाजपा के कुमाऊँ संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 20 से ज्यादा महिलाओ को सम्मानित किया गया।

 

 

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने सम्मानित किया। इन अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है ,कहा कि भारतीय संविधान सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देता है जो राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है ,कहा महिलाएं हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही है ,सेना सहित सभी जगह महिलाओ का प्रतिनिधित्व बढ़ा है । जो उनकी मजबूती को दर्शाता है ।

 

 

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने महिला सशक्तिकरण को रेखांकित करते हुवे कहा कि महिला दिवस उन स्त्रियों को सम्मानित करने का दिन है जो हमारे इर्द गिर्द रहती है और अपने अपने तरीके से रोजाना संघर्ष करके अपनी स्थितियां को बदल रही है। कहा आज प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओ के लिए अनेको योजनाएं संचालित की जा रही है आज आर्थिक, सामाजिक,सांस्कृतिक ,खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है आर्मी,नेवी और एयरफोर्स की हर ब्रांच में महिलाओं की तैनाती हो रही है ये दिन इन्ही उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है कहा कि इस वर्ष 2025 की थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन (Accelerate action) है जिसका मतलब अपने प्रयासों में तेज़ी लाना है।

See also  उत्तराखंड में जान लेवा बारिश :- मकान ढहने से मां-बेटे समेत 3 की मौत,,, धारचूला में वैली ब्रिज ध्वस्त,,, 124 सड़कें बंद,,।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका जीना ने करी व उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि भाजपा ही महिलाओं का उचित सम्मान कर सकती है

 

इस दौरान प्रदेश सह प्रवक्ता कल्पना बोरा मीडिया सह प्रभारी विजयलक्ष्मी चौहान दीपाली कन्याल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट कमलेश आनंदी गाड़िया पूजा भट्ट सुयाल बिना जोशी बिना जग्गी अमिता अग्रवाल राधा तिवारी मीना गोस्वामी बिना जोशी भूमिका गोयल श्रुति गोलवलकर राशि जैन मुन्नी बिष्ट गीता जोशी रेनू टंडन ऐश्वर्या वर्मा आभा गोस्वामी दीपा सनवाल जानकी पोखरिया कविता वालिया सहित जिला व मण्डल पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पूनम जोशी व प्रगति जैन ने किया।

सभी सम्मानित महिलाएं में  भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ममता पलड़िया शांति मेहरा, डॉ दर्शना गैड़ा, हिमानी कबडवाल, चारु रावत, कोमल वर्मा, चित्रा रावत, सुमन शशि पाठक, कमलेश भंडारी, विनीता वर्मा, नीलम लोहनी,अर्चिता सेन कमला परगाई आभा गोस्वामी सहित अनेकों महिलाओं को सम्मानित किया गया।


Spread the love

You missed