Spread the love

नैनीताल—   – उत्तराखण्ड के नैनीताल में मौसम की पहली बर्फबारी ने नगर को सफेद चादर से ढक दिया है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25(शुक्रवार, शनिवार और रविवार)को इस क्षेत्र में तेज बरसात और बर्फबारी की चेतावनी दी थी। शीतकाल में विंटर रेन तो नहीं हुई सीधे बर्फबारी दिखी।

नैनीताल के ऊपर आसमान में दो दिनों से लगातार बादलों का कब्जा दिखा। आज हल्की बरसात के बाद उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में ओलावृष्टि के साथ ही बर्फबारी होने लगी।

नैनीताल के नयना पीक, स्नोव्यू, टिफिन टॉप, किलबरी, सात नंबर, बिड़ला चुंगी समेत अन्य ऊंचे क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। मॉल रोड में बरसात और हल्के फुल्के ओले देखे गए।

बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बेहद खुश नजर आए। बरसात, ओलावृष्टि और बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट महसूस की जा रही है।

नैनीताल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में इस वर्ष शीतकालीन बरसात नहीं हुई है, जबकी सीधे बर्फबारी देखने को मिल रही है।


Spread the love