Spread the love

देहरादून—  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार बुधवार को उत्तराखण्ड मण्डी परिषद के अध्यक्ष, डा० अनिल कपूर “डब्बू” एवं विपणन बोर्ड द्वारा अधिकारियों एवं सचिव के साथ एक बैठक की.

बैठक में मा० मुख्यमंत्री  के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड के आमजनमानस को फल एवं सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उचित मूल्य पर मिल सके तथा मंहगाई से किस प्रकार राहत दी जा सके। इस संदर्भ में व्यापार विचार विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय किया गया कि प्रत्येक मण्डी समिति में 05-05 बड़े रिटेलर काउंटर खोले जायेंगे, जिसके माध्यम से जनता को सस्ते एवं उचित मूल्य पर फल एवं सब्जी एवं दैनिक आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी जायेंगी।

इसके अतिरिक्त सभी सचिवों को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन 03 सदस्यीय सचल दल का गठन करते हुए प्रतिदिन बाजार का भ्रमण करेंगे एवं फल तथा सब्जियों का दैनिक खुदरा दरों का आंकलन कर प्रतिदिन बोर्ड मुख्यालय को सूचना उपलब्ध करायेंगे।

इसके अतिरिक्त निर्देश दिये गये समिति के अधीन आने वाले क्षेत्र के प्रत्येक खुदरा व्यापारी को लाईसेंस जारी किया जायेगा कहीं भी आम उपभोक्ता को किसी प्रकार की मंहगाई की मार न पड़े और उपभोक्ता को सस्ते दरों में माल उपलब्ध हो, इसकी चिंता सचल दल करेगा,

इसके अतिरिक्त मोबाईल वैन के माध्यम सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर सामग्री उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।

मा० अध्यक्ष ने कहा गया कि मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा आम जनता के हित में इस प्रकार के निर्देश दिये गये, जिसका अनुपालन शतप्रतिशत सुनिश्चित करना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा चारधाम यात्रा सीजन एवं पर्यटन सीजन में कहीं भी आम जनता एवं पर्यटकों को महंगी सामग्री बेचता हुआ कोई पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

See also  अंधेरे में दीवार फांदकर करता था ऐसी शर्मनाक हरकत,,,, हल्द्वानी पुलिस ने पकड़ा,,, जानिए कौन है ये...

बैठक में निदेशक मंडी परिषद हेमंत वर्मा, महाप्रबंधक निर्मला बिष्ट सहित विभिन्न अधिकारी व वर्चुअल माध्यम से सभी मंडी के अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

You missed