Spread the love

कालाढूंगी— सुमित्र कॉलोनी की नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन विद्यायक प्रतिनिधि विकास भगत  द्वारा किया गया।

सुमित्र कॉलोनी की सड़क जो बिल्कुल जीर्ण शीर्ण हो चुकी थी। जिसके जीर्णोद्धार के लिए सुमित्र कॉलोनी के निवासियों द्वारा विधायक प्रतिनिधि विकास भगत  के माध्यम से विधायक  बंशीधर भगत  को प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसका संज्ञान लेकर विधायक ने 42 लाख की लागत से कॉलोनी की सड़क का निर्माण कर जनता को सौगात दी।

कॉलोनी के निवासियों ने आज एक सभा का भी आयोजन किया, जिसमें  विधायक  और  विकास भगत को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विकास भगत  ने सभा को सम्बोधित करते हुए धामी जी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया और सभी से आग्रह किया कि माननीय मोदी जी और धामी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा को समर्थन दें।

विकास भगत  ने आगामी विधानसभा चुनावों में दावेदारी की बात भी रखी। कॉलोनीवासियों ने सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहना कर वा अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया तथा विकास भगत को हर संभव सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया।

इस सभा का संचालन योगेश बहुगुणा ने किया।

बूथ अध्यक्ष मोहन धपोला  की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान चाँदनी चौक घुड़दौड़ा निशा कुल्याल , ग्राम प्रधान हरिपुर जमनसिंह नरेश बजवाल , ग्राम प्रधान बैड़ा पोखरा ललित मोहन नेगी , मण्डल अध्यक्ष दीपू नेगी , प्रदेश मिडिया सह संयोजिका(महिला मोर्चा) श्रुति तिवारी , शक्ति केंद्र संयोजक नवीन उपाध्याय  एवं भाजपा के कई पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित सुमित्र कॉलोनी के तथा आसपास के सैकड़ों लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

See also  रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग,,, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित,,।

Spread the love

You missed