Spread the love

भारत—  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान।

पश्चिम बंगाल से लेकर असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी तक हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल्स ने देश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। कहीं सत्ता की वापसी के संकेत हैं तो कहीं सरकार बदलने की संभावना जताई जा रही है।

सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इंडिया टुडे के “Poll Of Exit Polls” के मुताबिक पांच राज्यों में से ज्यादातर जगहों पर सत्ताधारी दल वापसी करता दिख रहा है,

जबकि केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला 4 मई को मतगणना के बाद ही साफ होगा।

बंगाल में ‘दीदी’ बनाम बीजेपी की सीधी लड़ाई हैं, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव इस बार देश का सबसे चर्चित चुनाव बना हुआ है। कुुुछ एग्जिट पोल्स के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC तथा कुुुछ में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है, दोनों ने जोरदार चुनौती पेश की है। Poll Of Exit Polls के अनुमान के मुताबिक TMC : 147-165 सीटें BJP : 137-170 सीटें कांग्रेस : 2 सीटें लेफ्ट : 2 सीटें अन्य : 6 सीटें ।

इन आंकड़ों से साफ है कि बंगाल में मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है। बीजेपी ने इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी, कुछ एग्जिट पोल्स ममता बनर्जी वा कुछ भाजपा को बढ़त में दिखा रहे हैं।

See also  आख़िरकार RTI का हुआ असर,,,जानिए क्या है मामला?

असम में BJP की सत्ता बरकरार ? असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाती नजर आ रही है। एग्जिट पोल्स के अनुसार राज्य में बीजेपी गठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। अनुमानित सीटें BJP गठबंधन : 88 सीटें कांग्रेस गठबंधन : 27 सीटें अन्य : 7 सीटें अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं तो असम में बीजेपी की “सत्ता की हैट्रिक” लग सकती है।

केरल में बदल सकती है सरकार केरल में इस बार सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। एग्जिट पोल्स के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन बढ़त में दिखाई दे रहा है, जबकि वाम मोर्चा पिछड़ता नजर आ रहा है। अनुमानित सीटें: UDF : 77 सीटें LDF : 59 सीटें BJP : 2 सीटें अन्य : 2 सीटें यदि नतीजे ऐसे ही रहे तो केरल में लेफ्ट सरकार की विदाई तय मानी जाएगी।

तमिलनाडु में स्टालिन की वापसी के संकेत तमिलनाडु में DMK गठबंधन की मजबूत वापसी का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक एम.के. स्टालिन एक बार फिर सत्ता संभाल सकते हैं। अनुमानित सीटें DMK गठबंधन : 130 सीटें AIADMK गठबंधन : 65 सीटें TVK : 31 सीटें अन्य : 8 सीटें राज्य में AIADMK गठबंधन को बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई गई है।

पुडुचेरी में BJP गठबंधन मजबूत- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन बढ़त बनाए हुए दिखाई दे रहा है। अनुमानित सीटें BJP गठबंधन : 17 सीटें कांग्रेस गठबंधन : 9 सीटें अन्य : 3 सीटें यहां बीजेपी गठबंधन के फिर से सत्ता में लौटने की संभावना जताई गई है।

4 मई को आएगा असली फैसला- हालांकि एग्जिट पोल्स केवल अनुमान होते हैं और कई बार वास्तविक नतीजे पूरी तस्वीर बदल देते हैं। पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इसके बाद ही साफ होगा कि किस राज्य में सत्ता बरकरार रहेगी और कहां जनता बदलाव का फैसला करेगी।

See also  DGHealth उत्तराखंड पर RTI नियमों की अनदेखी के आरोप,,,, CD/DVD की जगह प्रति पृष्ठ शुल्क और अलग से पोस्टेज चार्ज वसूली का मामला,,,,।

Spread the love