Spread the love

रुद्रपुर–  जिलाधिकारी उदयराज ने कहा वर्षाकाल मे बैगुल नदी से अरविन्द नगर व झाड़ी न0 9 में जल भराव के निदान हेतु सिंचाई विभाग को तकनीकी विशेषयज्ञों से सर्वे करा कर बाढ़ सुरक्षा प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। यह निर्देश जिलाधिकारी ने कलेक्टेट सभागार में संबंधित अधिकारी की बैठक लेते हुए दिये।

 

बताते चले की वर्षा काल में बैगुल नदी के पानी से विधानसभा क्षेत्र सितारगंत के अरविन्द नगर व झाड़ी न09 क्षेत्र में जलभाराव (बाढ़) की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

 

क्षेत्रीय जनता की मांग है कि क्षेत्र को जलभराव से निजात दिलाने हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्य कराये जाये। जिस पर अधीक्षण अभियन्ता ने बताया कि अरविन्द नगर व झाडी न09 क्षेत्र लो-लैंड (ढलान भूमि) है जिससे वर्षा काल में नदी का जल स्तर बढ़ने पर अरविन्द नगर व झाड़ी न0 9 क्षेत्र में जलभाराव हो जाता है और घरों में भी पानी भर जाता है। उन्होंने नदी को चैनलॉइज कर बाढ़ सुरक्षा हेतु ऊचें बंध बनाने का सुझाव दिया।

 

जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियन्ता व उप जिलाधिकारी को क्षेत्र का तकनीकी विशषयज्ञों से सर्वे करा कर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

 

प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि बैगुल नदी क्षेत्र वन क्षेत्रांगत आता है बाढ़ अपदा सुरक्षा कार्यों में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकासधिकारी मनीष कुमार, प्रभागीय वनधिकारी हिमांशु बागरी, उपजिलाधिकारी रवीन्द्र, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई पी0के0 दिक्षित, अधिशासी अभियन्ता आन्नद सिंह नेगी, विनोद गुप्ता , अपादा प्रबंधन अधिकारी आदि मौजूद थे।

 

संवाददाता– सम्मी मेहर, रुद्रपुर

See also  अब ऑनलाइन डाउनलोड की खतौनी होगी माननी ,,, DM ने दिए सख्त निर्देश..।

Spread the love

You missed