Spread the love

हल्द्वानी—  उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा देहरादून के निर्देश के क्रम में दिनांक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक फायर स्टेशन हल्द्वानी में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाना है।

इस अवसर पर फायर स्टेशन हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित कर सर्वप्रथम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु दो मिनट का मौन धारण किया गया तथा पुष्प चक्र अर्पित किए गए।

इसके उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह (14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026) के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु हरी झंडी दिखाकर फायर सर्विस के वाहनों को रवाना किया गया।

इस दौरान गौरव किरात मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल ,  हरनाम सिंह राणा प्रभारी फायर स्टेशन, हल्द्वानी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

रैली का मार्ग–
फायर स्टेशन हल्द्वानी → कोतवाली हल्द्वानी → नैनीताल रोड → कोलटेक्स तिराहा → पनचक्की → मुखानी → सुशीला तिवारी → टीपी नगर → फायर स्टेशन हल्द्वानी।

उद्देश्य–
अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस पर फायर स्टेशन टीम द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान बैनर एवं पंपलेट के माध्यम से आम जनमानस को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

अग्निशमन विभाग द्वारा सप्ताह भर जनपद के विभिन्न संस्थानों एवं इकाइयों में अग्नि सुरक्षा एवं अग्नि निवारण से संबंधित जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।


Spread the love

You missed