Spread the love

हल्द्वानी—  चौसला ग्राम सभा के मीठा आंवला में मीराबाई ग्राम संगठन द्वारा भारत रत्न श्रद्धेय बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं महापौर गजराज बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बाबासाहेब का सपना भेदभाव-रहित समाज का था, जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान मिले। यह सहभोज सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का सशक्त संदेश देता है।

महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि बाबासाहेब संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे, जिनका उद्देश्य धर्मनिरपेक्ष व समावेशी राष्ट्र का निर्माण था। मोदी जी के नेतृत्व में हम समरसता व सम्मान के भाव से कार्यरत हैं।

उसी क्रम में मैं नवरात्रि पर पर्यावरण मित्र परिवार का कन्या पूजन व सहभोज आयोजित करता हूं, जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का प्रतीक है।

इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक बी.डी. पांडे अस्पताल नैनीताल डॉ. तरुण कुमार टम्टा, पूर्व सैनिक हरीश चन्याल, किशनी देवी, किशन राम, जगदीश चंद्र, रोहिताश, मंजू आर्या, खष्टी देवी, प्रकाश चंद्र, कमल किशोर, बालम आर्या, अंगद कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वालों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल, मीराबाई ग्राम संगठन अध्यक्ष ज्योति धपोला, प्रधान पूजा देवी, दीपा आर्या, दिनेश जोशी, मनीष कुल्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदी देवी, पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी आर.सी. आर्या, कैप्टन मंगल राम, अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा, ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, प्रतिभा जोशी, प्रताप बोहरा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा विजयलक्ष्मी चौहान, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा लखविंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष नंद किशोर, सह सोशल मीडिया (महिला मोर्चा) श्रुति तिवारी, प्रमोद बोरा, जितेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

See also  हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा,,, स्कॉर्पियो- स्कूटी की टक्कर में तीन युवकों की मौत,,,,

Spread the love