
सतपुली–सतपुली/पौड़ी।24.01.2025 को समय प्रातः 03:30 बजे थाना सतपुली पर सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन सतपुली – गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिर गया है।
इस सूचना पर श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक महोदया कोटद्वार, श्रीमान एसडीएम महोदय सतपुली, थाना सतपुली पुलिस टीम एवं SDRF सतपुली राहत एवं बचाव कार्य हेतु राहत उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुए।
घटनास्थल पर जाकर जानकारी प्राप्त हुई कि वाहन संख्या UP20CQ 1330 टाटा पंच जो कोटद्वार से सतपुली की तरफ आ रहा था थाना सतपुली अंतर्गत होटल न्यार वैली के समीप लाभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

वाहन में कुल 03 व्यक्ति (male) सवार थे जिन्हें रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस की मदद से हंस हॉस्पिटल, सतपुली में एडमिट करवाया गया है।
