Spread the love

कोटद्वार—  बीती रात को हाथियों द्वारा वार्ड 37 में खड़ी गेहूं की फसल में हाथियों द्वारा तांडव मचाया गया, जिसमें कई एकड़ खड़ी फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया

 

 

पार्षद सुखपाल शाह ने कहां की बीती रात  करीब 2:00 बजे  लगभग 6 हाथी गांव के आबादी वाले क्षेत्र में घुस गए और उन्होंने मनोज कुमार, गीता देवी, विजय कुमार, किशोर कुमार की खड़ी गेहूं की फसल को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

 

बड़ी मुश्किल से कंटर बजा के हल्ला करके हाथियों को आबादी से बाहर निकाला गया, यहां तक की सतेश्वरी देवी पत्नी स्वर्गीय रणजीत सिंह के झोपड़ी के समीप हाथी आ  धमका। जिससे बचने के लिए बड़ी मुश्किल से महिला अपने घर के कोने में दुपकी रही । लोगों द्वारा कांटर बजा के हल्ला करके तब जाकर हाथियों कोवहां से बाहर किया गया।

 

 

वन विभाग भी रात्रि ग्रस्त नहीं लगा रहा हैं जबकि चार दिन पहले कोटद्वार वन विभाग के डीएफओ पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला था।

 

कोटद्वार के डी एफ ओ ने आश्वासन दिया था कि रात्रि ग्रस्त व पटाखे दिए जाएंगे , मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि शीघ्र ही किसानों समस्या को शासन प्रशासन द्वारा दूर किया जाए।


Spread the love

You missed