Spread the love

कोटद्वार—।गढ़वाल के सबसे प्रसिद्ध स्वर्गीय शशिधर भट्ट स्मृति राष्ट्रीय  फुटबॉल प्रतियोगिता  *70 वा गढ़वाल कप* को गढ़वाल रायफल ने अपने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2/1 से जीत का गढ़वाल कप को अपने नाम किया । विजेता टीम गढ़वाल रायफल (16 वी batalyan)
उपविजेता दूंन सिटी एफसी।

गढ़वाल के सबसे प्रसिद्ध स्वर्गीय शशिधर भट्ट स्मृति राष्ट्रीय  फुटबॉल प्रतियोगिता  *70 वा गढ़वाल कप* स्वर्गीय शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार  में आज बेहद शानदार मुकाबला देखने को मिला , बेहद आक्रामक खेल खेलते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दर्शकों  के  मध्य कौतूहल खिलाड़ियों का जोश  दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई ।

 

आज के फाइनल मुकाबले से पूर्व आज वेटरन मैत्री मैच (40+ आयु वर्ग) के कोट पौड़ी प्लाटून एवं लैंसडौन लायंस के मध्य खेला गया। दोनों के मध्य यह मैच बारिश के दौरान भी जारी रहा जिसमे दोनों टीमें  के  पूर्ण समय अवधि तक 1/1 की बराबरी पर रही। मैच का निर्णय  पेनाल्टी शूट आउट पर गया जिसमें 4/3 के बेहद रोमांचक तरीके से लैंसडौन लायंस ने यह मैच अपने नाम किया ।

 

आज के कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़  की बहनों द्वारा  स्वागत गान किया गया ।जिसके उपरांत  सांस्कृतिक  कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।
फाइनल मैच का शुभारंभ प्रतिष्ठित बिजनेस मेम श्री चांद मौला बक्श ऑनर कॉर्बेट पैराडाइज के द्वारा किया गया । दोनों टीमों से परिचय के पश्चात  फाइनल मैच शुरू हुआ ।

 

 

वही  16 वी बटालियन गढ़वाल रायफल की टीम फाइनल मुकाबले में पहले हॉफ से हावी रहे । शुरुआती समय में 6 वे मिनट में ही एंजेल रावत ने अपनी टीम के लिए पहला गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई ।

See also  हल्द्वानी में नकली SOG बनकर किया कांड,,,, 8 लाख कैश समेत जेवर और मोबाइल लूटे..।

 

दून सिटी एफसी की टीम द्वारा बराबरी के लिए कई मौके बनाए पर कोई भी गोल कर पाने में कामयाब नहीं हो पाए ।
वही फाइनल मैच का पहला का पहला रेड कार्ड 49 वे मिनट में  16 वी गढ़वाल रायफल सूरज  को मिला ।

 

वही दूसरे हॉफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही गढ़वाल रायफल की टीम उसके  बाद भी उसी जोश के साथ खेल रही थी ।

 

ओर 80 वे मिनट में अपनी टीम के लिए एंजेल रावत ने दूसरा गोल कर अपनी टीम को बढ़त को दोगुना करने में कामयाब रहे ।

 

ओर दून सिटी एफसी से 90 वे मिनट में एक मात्र गोल के पाने में स्नेहल छेत्री मैच में वापसी करने का प्रयास किया । लेकिन तब तक बेहद देर हो चुकी थी और निर्णायक रैफरी की अंतिम व्हीसल के साथ यह फाइनल मुक़ाबल साल्वी बटालियन गढ़वाल राइफल की टीम ने 70 वा गढ़वाल कप एक बार पुनः अपने नाम किया।

 

ओर एंजेल के दो गोल की साथ 16 वी बटालियन गढ़वाल रायफल की टीम ने 70 वा शशिधर भट्ट स्मृति *गढ़वाल कप* को एक बार फिर अपने नाम किया।

 

 

5 जनवरी से चलने वाले यह टूर्नामेंट  कई उतार चढ़ाव और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए  कई टीमों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया ।

 

कोटद्वार में आयोजित इस प्रतियोगिता से कई खेल प्रेमियों का उत्साह अपनी चरम सीमा पर देखने को मिला ।

 

ओर कई  अंतरराष्ट्रीय विदेशी खिलाड़ियों से सजी टीमों को देखने के लिए दर्शको का हुज़ूम लगा रहा ।

See also  रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी का बहनों को तोहफा,,,, रोडवेज की बसों में 2 दिन फ्री..।

 

ओर एक ओर सफल गढ़वाल कप का संस्करण का आज गढ़वाल रायफल की विजेता टीम के साथ पूर्ण हुआ ।


Spread the love