Spread the love

हल्दुखता/झंडिचौड़—   आज संत निरंकारी मिशन की हल्दुखाता ब्रांच द्वारा उत्तरी झंडीचौड़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विशाल निरंकारी सत्संग का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दूर-दूर से श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचे और आध्यात्मिक वातावरण में डूब गए।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का पावन सन्देश देते हुए मसूरी ज़ोन-55 से पधारीं आदरणीय बहन सविंदर कौर (स्याणी) जी ने आध्यात्मिक प्रवचनों में कहा, “महापुरुष संसार का भला करने के लिए ही इस धरती पर आते हैं। संत परोपकारी होते हैं, उनके भीतर दया, करुणा और प्रेम का अथाह भंडार होता है।

यदि संत न होते, तो यह संसार विनाश की ओर बढ़ जाता। संतों की कृपा इतनी प्रभावशाली होती है कि विधाता का विधान तक बदल जाता है।

उनके चरणों की धूल माथे पर लग जाए, तो माथे पर लिखे बुरे लेख भी मिट जाते हैं। यदि संत सच्चे मन से आशीर्वाद दे दें, तो न केवल जीवन की समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि जन्म-मरण का चक्र भी समाप्त हो जाता है।”

कार्यक्रम की व्यवस्था में निरंकारी सेवादल की अहम भूमिका रही। पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, लंगर, और सुरक्षा के लिए सेवादारों ने तन-मन से सेवा की। पूरे कार्यक्रम स्थल पर अनुशासन और शांति का अद्भुत माहौल रहा।

आयोजक ब्रांच हल्दुखता के प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और मानवता का संदेश फैलाते हैं। निरंकारी मिशन का उद्देश्य हर दिल में आध्यात्मिकता की ज्योत जगाना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजक मंडल ने सभी श्रद्धालुओं, सेवादारों और सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

See also  IPS के ट्रांसफर :- आईजी से लेकर एसपी स्तर तक बदलाव,,, बड़ी लिस्ट जारी,।

Spread the love

You missed