Spread the love

हल्द्वानी- दिवाली पर पटाखों की दुकानों के लिए पांच स्थान तय करने के बाद प्रशासन उसका पालन कराना भूल गया। इस कारण पूरे शहर में मुख्य मार्गों समेत गलियों में भी आतिशबाजी की दुकानें सज गईं। आग बुझाने का आसपास कोई इंतजाम न होने के कारण बड़ा हादसा होने का भी अंदेशा है। 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक के लिए आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए पांच स्थान तय किए गए हैं।

 

इनमें एमबी इंटर कॉलेज मैदान, रामलीला मैदान हल्द्वानी, रामलीला मैदान ऊंचापुल, गन्ना सेंटर और हाट मैदान शामिल हैं। ये स्थान तय करने से पहले अग्निशमन विभाग की एनओसी भी ली गई थी। इन पांच स्थानों के अलावा रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड आदि पर मुख्य मार्ग पर आतिशबाजी की दुकानें लगा ली गई हैं। प्रशासन के पास इनकी कोई जानकारी तक नहीं है।


Spread the love