Spread the love

नैनीताल—-  नैनीताल जिले में शादी समारोह आयोजित करने वालों के लिए एलपीजी गैस सिलेंडरों को लेकर प्रशासन ने नई व्यवस्था स्पष्ट कर दी है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी कि उत्तराखंड शासन के निर्देशों के तहत अब विवाह समारोह के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

क्यों लागू हुआ यह नियम?

पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके कारण सरकार ने व्यावसायिक गैस वितरण के लिए नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) लागू की है।

कैसे मिलेगा शादी के लिए गैस सिलेंडर ?

प्रशासन ने सिलेंडर आवंटन की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए तहसील स्तर पर अधिकारियों को नामित किया है।

आवेदक को – आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे,, दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा,, इसके बाद अस्थायी गैस कनेक्शन की संस्तुति की जाएगी

तहसील स्तर पर नामित अधिकारी

जिले की विभिन्न तहसीलों में निम्न अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे:

नैनीताल – उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

हल्द्वानी – उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

रामनगर – उप जिलाधिकारी, पूर्ति निरीक्षक

कालाढूंगी:** उप जिलाधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी

लालकुआं – उप जिलाधिकारी, पूर्ति निरीक्षक

धारी/खन्स्यू/कैंची धाम/बेतालघाट – उप जिलाधिकारी (धारी) व संबंधित पूर्ति निरीक्षक

प्रशासन का निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी नामित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि_हर आवेदन का गहन परीक्षण किया जाए जिसके बाद पात्रता सुनिश्चित होने पर ही संस्तुति दी जाए। संबंधित गैस एजेंसी को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएं।


Spread the love

You missed