Spread the love

हल्द्वानी–आज परिवहन विभाग के द्वारा चेकिंग अभियान में 71 वाहनों के चालान कर 18 वाहनों को सीज किया गया जिसमें 15 भार वाहन और 03 ऑटो सम्मिलित है ।

 

आज परिवहन विभाग के प्रवर्तन टीमों के द्वारा हल्द्वानी- लालकुआं , हल्द्वानी- रुद्रपुर, हल्द्वानी -गोलापर व हल्द्वानी -भीमताल /नैनीताल मार्ग पर चेकिंग अभियान संचालित किया।

 

परिवहन अधिकारी श्री गुरुमुख सिंह, श्री आशुतोष डिमरी एवं श्री एपी गुप्ता के द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र के अंतर्गत भार वाहनों में ओवरलोडिंग, फिटनेस, टैक्स, रिफ्लेक्टर, सीटबेल्ट, परमिट आदि के उपयोग में प्रवर्तन कार्रवाई की गई।


Spread the love

You missed