Spread the love

रुद्रपुर–  लोकसभा ऊधम सिंह नगर नैनीताल के सांसद पूर्व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से उनके आवास पर केलाखेड़ा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष (चेयरमैन) मौहम्मद सफी अंसारी ने आज मुलाकात कर केलाखेड़ा नगर के लिए कन्या इंटर कॉलेज खुलवाने के लिए मांग करते हुए उन्हें बताया कि पूर्व में शहर के मध्य इंटर कॉलेज था जो कि अब लगभग 3 किमी दूर सहशिक्षा इंटर कॉलेज में संचालित है और वह भवन शहर व नजदीकी ग्रामों से दूरी के साथ साथ एकान्त में स्थित है ।

 

वहां छात्राओं को अनेकानेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उसमें लगभाग 1300 छात्र- छात्राएं सह शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

 

साथ ही उन्हें अवगत कराया कि केलाखेड़ा शहर के मध्य पूर्व में संचलित इंटर कॉलेज का भवन खाली है जिसमें कन्याओं के लिए इंटर तक का कॉलेज खुलवाने की कृपा करें।

 

संसद भट्ट जी द्वारा आश्वस्त किया कि इस संबंध में मुख्य मंत्री से वार्ता करके भूमि व भवन का स्थलीय निरीक्षण करवाकर आगामी सत्र तक कन्याओं के लिए इंटर कॉलेज संचलित करवाया जायेगा।

 

इस अवसर पर नगर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र कालरा, अजय शर्मा उर्फ मामा ने भी शहर की अनेक समस्याओं के निराकरण हेतु पत्र सौंपा।

 

संवाददाता– सम्मी मेहर


Spread the love

You missed