Spread the love

कोटद्वार—  कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग, लैन्सडौन अन्तर्गत अदनाला रेज के अन्तर्गत रथुवाढ़ाव वन विश्राम भवन परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में फॉरेस्ट एवं इकोनोमी थीम पर  विधायक लैन्सडौन की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रातः कालागढ़ टाइगर रिजर्व प्रभाग लैन्सडौन के अन्तर्गत पलेन, अदनाला एवं मैदावन रेंज के अन्तर्गत पी०डब्ल्यू०डी० मोटर मार्ग में विभागीय कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें इनवायरोमैन्ट क्लब (Environment Club) मेरठ तथा जीवन दीप समिति द्वारा भी प्रतिभाग किया गया जिसमें अजैविक कूड़े को एकत्र कर निस्तारित किया गया।

उसके पश्चात Environment Club, मेरठ द्वारा वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूगता हेतु नुक्कड नाटक की प्रस्तुति दी गई। उसके उपरान्त कालागढ़ वन प्रभाग अन्तर्गत विगत वर्षों में एवं एवं वन्य जीव सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्थानीय व्यक्तियों एवं प्रभाग के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा प्रमाणपत्र वितरित किये गये तथा प्रभाग अन्तर्गत अग्नि सुरक्षा कार्य में रखे गये फायर वाचरों को बैग वितरित किये गये।

बैठक में मा. विधायक लैन्सडौन द्वारा अपने वक्तब्य में वन एवं वन्य जीव सुरक्षा की आवश्यकता हेतु ग्रामीणों को सम्बोधित किया गया। अन्त में फायर ब्रिगेड टीम, पौड़ी गढ़वाल द्वारा अग्नि दुर्घटना सम्बन्धी आवश्यक जानकारी विभागीय एवं स्थानीय कार्मिकों को दी गई।

उक्त गोष्ठी / बैठक में उपस्थिति निम्न प्रकार रही,,,  विधायक लैन्सडौन तरूण एस० उप वन संरक्षक, का०टा०रि०प्रभाग, लैन्सडौन।श्रीमती अनामिका बुक्करवाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, सोनानदी उप प्रभाग, कोटद्वार।

सु.श्री. शिप्रा वर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी, अदनाला उप प्रभाग, लैन्सडौन

हरेन्द्र रावत, वन क्षेत्राधिकारी, अदनाला / मैदावन , अमोल इष्टवाल, वन क्षेत्राधिकारी, पलेन रेंज। अजय रावत, वन क्षेत्राधिकारी, मन्दाल रेज, मोहान, आशीष मोहन तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी, पाखरौ रेंज।

See also  संघर्ष पूर्ण क्रिकेट मैच में डिस्ट्रिक्ट बार ने 24 रनों से दर्ज की जीत।

उक्त कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनामिका बुक्करवाल, उप प्रभागीय वनाधिकारी, सोनानदी द्वारा किया गया।


Spread the love

You missed