Spread the love

हल्द्वानी—आज हल्द्वानी के नैनीताल रोड एवं रेलवे बाजार क्षेत्र में प्रशासन एवं नगर निगम हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा अवैध फड़-ठेलों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

 

इस दौरान 20 अवैध फड़-ठेले जब्त किए गए तथा 13 के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।

 

 

साथ ही 80 से अधिक फड़ विक्रेताओं का सत्यापन किया गया, जिनमें कई बाहरी व्यक्तियों के पहचान पत्रों की भी जांच की गई।

 

खाद्य सुरक्षा मानकों की दृष्टि से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया।

 

यह अभियान मुख्यतः जनसुविधा, स्वच्छता एवं यातायात बाधा को दृष्टिगत रखते हुए चलाया गया।

 

 

अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी हल्द्वानी श्री राहुल शाह एवं नगर आयुक्त श्रीमती ऋचा सिंह द्वारा किया गया। टीम में सहायक नगर आयुक्त श्री गणेश भट्ट एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कैलाश टम्टा भी उपस्थित रहे।


Spread the love