देहरादून– माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं मा० जिला न्यायाधीश / मा० अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रदीप पंत जी के निर्देशानुसार दिनाक 08.02.2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा महिला कल्याण विभाग/जिला प्रोविजन कार्यालय के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज, होरावाला, देहरादून में एक विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस शिविर में सिविल जज सीनियर डिविजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हर्ष यादव द्वारा उपस्थित छात्र छात्रा एवं प्रतिनिधियों को बालको से संबंधित किशोर न्याय अधिनियम बालकों की देख-रेख वह संरक्षण अधिनियम 2015 संबंधित नियम एवं लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम- 2012 के प्रावधानों, साइबर अपराध, मोबाइल के अधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव,नशे की आदत, नशे के दुष्प्रभाव आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट, आशा कंडारी एवं शिखा भंडारी द्वारा बालकों के हित की योजना,स्पॉन्सरशिप स्कीम, अनाथ प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दिनांक 09.03.2024 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत , E-Court Services App के सम्बंध में भी जानकारी दी गयी।उक्त शिविर में यह भी अवगत कराया कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा उत्तराखण्ड के सरकारी कार्यालयों व न्यायालयों से सम्बंधित कानूनी सहायता हेतु ऑफलाईन सुविधा के अतिरिक्त ऑनलाईन सुविधा भी उपलब्ध करायी जाती है,

 

जिसके सम्बंधित व्यक्ति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की नियमावली के अनुसार खुद पोर्टल में लॉगइन कर प्रार्थनापत्र प्रेषित कर सकता है। यह सुविधा ऑफलाइन भी मिलेगी एवं पात्र व्यक्ति NALSA Legal Services Management System (LSMS) Online Portal आदि जानकारी दी गई।

See also  अजित डोभाल पर राहुल गांधी की अमर्यादित टिप्पणी से उबाल, आलोचना,,,।

विद्यालय के अध्यापकगण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून से , श्री त्रिलोचन जोशी भी उपस्थित रहें।

You missed