Spread the love

नैनिताल– माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार , एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुबीर कुमार जी के मार्गदर्शन में सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती बीनू गुलयानी द्वारा दिनांक 23.04.2024 को राजकीय इंटर कॉलेज खुर्पाताल नैनीताल मे विधिक जगरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

जागरूकता अभियान के दौरान नालसा बच्चो के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण अधिकार 2015,साइबर अपराध जैसे की ए .आई. टूल्स, लिंक्स , ओ. टी.पी .से हो रहे साइबर अपराध की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ।

 

तथा अपराध से बचने के लिए बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जागरूक किया गया ।

 

उपरोक्त के अतिरिक्त ,शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप, निःशुल्क विधिक सहायता, लीगल एड क्लिनिक, स्थाई लोक अदालत , मासिक लोक अदालत , राष्ट्रीय लोग अदालत ,छात्रों से युवा पीढ़ी में नशे के बढ़ते मामलों व नशे से संबंधित शारीरिक एवम सामाजिक दुष्प्रभाव,संबंधित दंडात्मक प्रावधान, किशोर न्याय बोर्ड, रिमांड, अरेस्ट, पॉश एक्ट आदि विषयों पर जागरूक किया गया। उपरोक्त शिविर का संचालन पी एल वी आरती मेहरा द्वारा किया गया।।


Spread the love

You missed