हलद्वानी– प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आशा नौटियाल के निर्देशानुसार हल्द्वानी विधानसभा में हल्द्वानी और काठगोदाम मंडल द्वारा जिला अध्यक्ष अलका जीना की अध्यक्षता में स्कूटी रैली आयोजित की गई ।
जिसमे विधानसभा स्तर में आज हल्द्वानी विधानसभा द्वारा कुमाऊ संभाग कार्यालय हल्द्वानी से प्रारंभ होकर कालाढूंगी चौराह तिकोनिया ,दुर्गा सिटी होते हुए संभाग कार्यालय पर पहुुँच कर समाप्त हुई।
200 कार्यकर्ताओ द्वारा स्कूटी रेली निकली गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली का उद्घाटन किया ।
पिछले 10 वर्षोंसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं ।इस कारण मोदी जी का आभार जताने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया।
जिला अध्यक्ष अलका जीना ने कहा महिला में असीम शक्ति होती हैl राशि जैन जी ने बताया कि 2024 में महिलाएं की यादगार भागीदारी रहेगी आज की स्कूटी रैली इस बात का प्रमाण है वो घर बाहर दोनों जगह निपुणता के साथ कार्य करती हैं। कल्याणकारी योजनाओं के लिए उन्होंने मोदी का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा,महामंत्री पूनम जोशी जी हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष राशि जैन की,उपाध्यक्ष सीमा बत्रा,ममता भट्ट, मुन्नी बिष्ट, मंत्री पूजा जीना,मीडिया प्रभारी विनीता वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष राशि जैन,काठगोदाम मंडल भावना साह, शांति भट्ट व जिले तथा मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रतिभागी उपस्थित रहे।
