Spread the love

हल्द्वानी- भारतीय जनता पार्टी ने 14 जनवरी तक क्षेत्र के विभिन्न दीवारों पर पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए स्लोगन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।।

जिसमें अबकी बार फिर मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार, जय भाजपा विजय भाजपा सदैव बीजेपी, आदि स्लोगन लिखे गये, जिसके तहत विठौरिया मंडल में भी दीवार लेखन का कार्यक्रम आज प्रातः 11:00 बजे बिष्ट धड़ा शिवालिक विहार में संपन्न हुआ,

 

सभी मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक ,प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और सभी जेष्ठ -श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान करी।

 

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, महापौर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट,,सुरेश गौड़ अध्यक्ष विठौरिया मंडल, दीपक सनवाल, दीपक बिष्ट, प्रवीन जोशी, चम्पा नेगी, कंचन उप्रेती, दिगम्बर भोजक,नरेश खुल्बे आदि लोग मौजूद रहे।।


Spread the love