
देहरादून-आज गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, पटेलनगर देहरादून में गुरु राम राय पीजी कॉलेज देहरादून के NSS के छात्र/छात्राओं को नागरिक सुरक्षा देहरादून के वार्डनों/स्वमसेवको तथा अधिकारियों द्वारा नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण दिया गया।
जिसमे अशरफ आज़मी, सेक्टर वार्डन द्वारा अग्निशमन से संबंधित सामान्य प्रशिक्षण दिया गया
तथा श्री नरेंद्र लुथरा , पूर्व वार्डन द्वारा प्राथमिक चिकित्सा से संबंधित जानकारी दी गयी

तथा श्री राजेश कुमार सोनकर, सहायक उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा द्वारा नागरिक सुरक्षा विभाग के बारे में बच्चों को जानकारी दी गयी।
उक्त नागरिक सुरक्षा के सामान्य प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल बनाने में गुरु राम राय पीजी कॉलेज से NSS वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ आनन्द सिंह राणा जी , डॉ विवेक कुमार, श्रीमती अनिता ध्यानी जी, कार्यक्रम अधिकारी तथा नागरिक सुरक्षा के वार्डन अशरफ आज़मी जी, श्री राजेश कुमार सोनकर, सहायक उपनियंत्रक, दक्षिण प्रभाग, अब्दुल हमीद, वैयक्तिक सहायक, नागरिक सुरक्षा देहरादून मौजूद रहे।
