
हल्द्वानी– उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सभागार में बुधवार को विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य विश्वविद्यालय की प्रशासनिक गतिविधियों और प्रवेश प्रक्रिया पर चर्चा करना रहा।
बैठक में कुलपति ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी को विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा, “जब विश्वविद्यालय आगे बढ़ेगा, तभी व्यक्तिगत रूप से हम सबकी प्रगति भी सुनिश्चित होगी।”

बैठक में पारदर्शिता, टीम भावना और प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू बनाने पर बल दिया गया।
बैठक में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी, कुलसचिव डॉ. खैमराज भट्ट, निदेशक सीका प्रो. गिरिजा पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार एवं प्रवेश प्रभारी डॉ. सुमित कुमार उपस्थित रहे।
